Jalore News: दिवाली की खुशियां मातम में बदली, एक ही परिवार के 3 लोगों समेत 4 की मौत

Jalore News: दिवाली की खुशियां मातम में बदली, एक ही परिवार के 3 लोगों समेत 4 की मौत


Last Updated:

जालोर जिले के सांचौर थाना क्षेत्र में धानता गांव के पास रविवार शाम करीब 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार बोलेरो ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई.

Zoom

प्रतीकात्मक फोटो

जालोर. राजस्थान के जालोर जिले के सांचौर क्षेत्र में दीपावली मनाने घर लौट रहे एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं. धांता गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों समेत चार लोगों की मौत हो गई. तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला ने गुजरात के पालनपुर अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया.

हादसा सांचौर थाना क्षेत्र में शाम करीब 7 बजे हुआ. सांचौर थानाधिकारी नेमाराम के अनुसार, बाइक पर सवार चारों लोग दीपावली मनाने अपने घर पुर गांव जा रहे थे. इसी दौरान धांता गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी.

हादसे में जीयाराम धेतरवाल, रामलाल सियाक और 8 साल के कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, शामी नाम की महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे पहले सांचौर अस्पताल पहुंचाया गया. हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद पालनपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई.

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

जानकारी के अनुसार, शामी अपने ससुर जीयाराम, पिता रामलाल और बेटे कुलदीप के साथ बाइक पर सवार होकर पुर गांव जा रही थी. हादसे में परिवार के तीन सदस्यों और एक अन्य व्यक्ति की जान चली गई.

मौके पर जुटे ग्रामीण

हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलने पर सांचौर थाना पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की. इस दौरान समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने को लेकर भी सवाल उठे.

तीनों मृतकों के शव सांचौर अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाए गए. हादसे की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए. दीपावली के मौके पर हुए इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है.



Source link