12700000 हिंदू वोटरों के नाम काटने के पीछे कौन, अखिलेश क्यों नहीं कर रहे SIR का विरोध? CM योगी ने एक-एक सवाल का दिया जवाब

12700000 हिंदू वोटरों के नाम काटने के पीछे कौन, अखिलेश क्यों नहीं कर रहे SIR का विरोध? CM योगी ने एक-एक सवाल का दिया जवाब


CM Yogi News: पूरे देश में चुनाव आयोग द्वारा किए गए एसआईआर को लेकर बवाल मचा है. विपक्ष वोट चोरी का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग कर रहा है. एसआईआर को लेकर भयंकर बवाल मचा हुआ है. इसी बीच यूपी में हाल में हुए एसआईआर पर एक अलग ही भूकंप आ आया है. दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तकरीबन एक करोड़ 27 लाख हिंदू वोटरों के नाम काटे  जाने का दावा किए हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि जो वोटर सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं, उनके भी नाम काट दिए गए हैं. इस विवाद पर उन्होंने एक हिंदी न्यूज चैनल से इंटरव्यू में अपनी बात रखी. साथ ही उन्होंने एसआईआर पर अखिलेश यादव को लेकर भी बड़ी बात कही. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अखिलेश यादव यूपी में एसआईआर का विरोध नहीं कर सकते हैं.

चलिए जानते हैं, सीएम योगी ने एसआईआर पर क्या बातें कहीं? उन्होंने हिंदू वोटर के नाम काटे जाने पर चुनाव आयोग से क्या सवाल किए. साथ ही उन्होंने बताया कि आखिर कैसे यूपी में हिंदू वोटरों के नाम काटे जाने का गेम चल रहा है. आखिर कौन सी शख्सियत इसके पीछे काम कर रही है और अखिलेश यादव आखिर क्यों यूपी के एसआईआर का विरोध नहीं कर रहे हैं. सारे सवालों के जवाब नीचे मिल जाएंगी, अगर ध्यान से पढ़े तो.

एसआईआर पर सीएम योगी ने खुलकर की बात

सीएम योगी ने अपने इंटरव्यू में यूपी में हुए एसआईआर और अखिलेश यादव के इसपर राजनीतिक को लेकर हमला बोला है. उन्होंने एंकर के सवाल को जवाब देते हुए कहा, ‘अखिलेश यादव को बोलो ना मांग करें की एसआईआर वापस ले लिया जाए. वो मांग नहीं करेंगे, इसलिए नहीं मांग करेंगे क्योंकि यूपी के अंदर एसआइआर के पहले जीतने मुस्लिम मतदाता थे.’

अखिलेश आखिर एसआईआर का विरोध क्यों नहीं कर रहे हैं?

उन्होंने आगे बताया कि आखिर अखिलेश यादव एसआईआर का विरोध क्यों नहीं करेंगे. सीएम योगी ने एसआईआर के पीछे अखिलेश यादव की चुप्पी पर निशाना साधते हुए बताया कि दरअसल, हाल में हुए गहन मतदाता पुनरीक्षण में मुस्लिम मतदाताओं में 1.65% की वृद्धि हुई है. वहीं, इसमें हिंदू मतदाताओं की संख्या में भारी गिरावट देखी गई है. उन्होंने साथ ही में करोड़ों मतदताओं के नाम में हेरफेर का आरोप लगाया.

चुनाव आयोग को दी जानकारी

जब एंकर ने पूछा कि अगर हिंदू मतदताओं की संख्या में गिरावट हुई है, तो इसपर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि एसआईआर के बाद हिंदू मतदाताओं की मैंने बताया ना क्या स्थिति है? मैं इसीलिए क्या कह रहा हूं और चिंता जाहिर किया हूं. उन्होंने बताया कि हमनें चुनाव आयोग को अपना ज्ञापन उपलब्ध करवाया है और इसमें हमने ये बताया है कि आखिर ये किन कारणों से हुआ है.

1 करोड़ 27 लाख हिंदू के नाम काटे

सीएम योगी ने एसआईआर में हिंदू वोटरों के नाम काटे जाने पर काफी चिंता व्यक्त की. उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा, ‘मैं 1 करोड़ 27 लाख उन हिंदू मतदाताओं की बात कर रहा हूं, जिनका नाम उत्तर प्रदेश की पंचायत चुनाव में है, लेकिन भारत निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची में उनके नाम नहीं है. उन्होंने बात करते हुए कहा कि आखिर ये नाम गायब कैसे हुए हैं? कौन इसके पीछे था?’

हमने एक-एक सबूत दी

उन्होंने गायब वोटरों को लेकर खुलेआम सबूत रखी और हेरफेर का आरोप लगाया. उन्होंने मीडिया के साथ-साथ चुनाव आयोग को दिए ज्ञापन में इसकी पूरी जानकारी दी. साथ ही सबूत में बताया कि आखिर क्यों उन 1 करोड़ 27 लाख वोटरों के नाम नहीं कटने चहाएं. उन्होंने अपने सबूत में बताया कि कुल 66 लाख हैं, जिनमें 55 लाख मतदाता वे हिंदू मतदाता हैं जो शासन की लाभकारी योजना योजनाएं प्राप्त कर रहे हैं, लेकिन मतदाता सूची से उनका नाम गायब है. साथ ही 18 और 19 वर्ष के ऐसे 4.5 लाख मतदाता हैं, जिनके नाम मतदाता सूची से गायब है.

चुनाव आयोग में नहीं है दखल

इसपर एंकर ने उनसे सवाल किया कि आखिर आपके शासन में ऐसा कैसे हो गया. इसपर जवाब देते हुए सीएम ने कहा कि नहीं, इसमें शासन का कई भी हस्तक्षेप नहीं होता. ये भारत निर्वाचन आयोग का काम है. और निर्वाचन आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है. इसे भारत निर्वाचन आयोग संचालित करता है. और इन्हीं की हमने अपील की है की भाई ये प्रमाण है कि हिंदू वोटरों के ज्यादा नाम काटे गए हैं.



Source link