BJP Diwali post Pakistan | Operation Sindoor | दिवाली पर बीजेपी ने पाकिस्तान को याद दिलाया ऑपरेशन सिंदूर, सोशल मीडिया पर मचे मजे

BJP Diwali post Pakistan | Operation Sindoor | दिवाली पर बीजेपी ने पाकिस्तान को याद दिलाया ऑपरेशन सिंदूर, सोशल मीडिया पर मचे मजे


दिवाली के मौके पर जहां देश-दुनिया में लोग रोशनी का त्योहार मना रहे हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस मौके पर पाकिस्तान पर तंज कसने का अनोखा अंदाज अपनाया. बीजेपी ने सोशल मीडिया पर ऑपरेशन सिंदूर का एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए पड़ोसी देश को इशारों-इशारों में दिवाली की बधाई दी. पार्टी की इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने भी मजेदार प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं.

बीजेपी के आधिकारिक एक्स (X) हैंडल से ऑपरेशन सिंदूर का वीडियो शेयर किया गया. इसके साथ कैप्शन में लिखा गया, ‘This never gets old… Happy Diwali to you-know-who! ’ यानी ‘यह कभी पुराना नहीं होता… जिन्हें पता है, उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं!’

इस पोस्ट के जरिए बीजेपी ने पाकिस्तान को निशाने पर लेते हुए ऑपरेशन सिंदूर की याद दिलाई. यह वीडियो में भारतीय सेना की उस सैन्य कार्रवाई का है, जो पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में की गई थी.

बीजेपी की पोस्ट पर यूजर्स के मजेदार कमेंट

बीजेपी की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा, ‘पाकिस्तानी: अब्बू… लाइट चली गई. भारतीय सेना: अभी रोशनी कर देते हैं बेटा.’

एक अन्य यूजर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए लिखा, ‘मोदी जी, एक बार और ऐसा प्रोग्राम दिखा दो, मजा आ जाएगा.’ वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘भारत ने तो आतंकवादियों के घरों में भी रोशनी पहुंचा दी.’

बीजेपी की इस पोस्ट को ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर की गई भारतीय कार्रवाई की याद दिलाने के तौर पर देखा जा रहा है.

क्या था ऑपरेशन सिंदूर?

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी. इस हमले के जवाब में भारत ने 6 और 7 मई 2025 की दरमियानी रात ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था.

इस सैन्य कार्रवाई के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में मौजूद नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था. सरकार के मुताबिक, इन ठिकानों का इस्तेमाल भारत के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद को अंजाम देने के लिए किया जा रहा था. इनमें लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े कथित आतंकी शिविर और लॉन्च पैड शामिल थे.

सरकार के अनुसार, इन हमलों में 100 से ज्यादा आतंकवादी, प्रशिक्षक, हैंडलर और उनके सहयोगी मारे गए थे. भारत ने इस ऑपरेशन को केंद्रित, संतुलित और तनाव को बढ़ने से रोकने के उद्देश्य से की गई सैन्य कार्रवाई बताया था.



Source link