15 साल के वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 एशिया कप क्यों नहीं खेल रहे? जानिए कौन सा नियम उन्हें रोक रहा है

15 साल के वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 एशिया कप क्यों नहीं खेल रहे? जानिए कौन सा नियम उन्हें रोक रहा है


होमखेलक्रिकेट

15 साल के वैभव क्यों नहीं खेल रहे U19 एशिया कप? कौन से नियम ने रोका है रास्ता

Last Updated:

भारतीय क्रिकेट में इस समय वैभव सूर्यवंशी के नाम की धूम मची हुई है. हाल ही में वह न्यूजीलैंड दौरे से वापस लौटे हैं, लेकिन अचानक उनके नाम को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है. चर्चा ये है कि वैभव सूर्यवंशी अगर 15 साल के हैं तो वह मेंस अंडर-19 एशिया कप में भारत के लिए क्यों नहीं खेल रहे हैं, आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ टीम का हिस्सा हैं.

Zoom

अंडर-19 एशिया कप में नहीं खेल रहे हैं वैभव सूर्यवंशी

नई दिल्ली: भारत की जूनियर क्रिकेट टीम इस समय मेंस एशिया अंडर-19 टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है. इस प्रतियोगिता में भारतीय क्रिकेट के दिग्गज वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे भी खेल रहे हैं. आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ भारतीय टीम का हिस्सा हैं. ऐसे में क्रिकेट फैंस के मन में यह सवाल जरूर उठ रहा होगा कि अगर यह जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता है, तो फिर सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी इसमें हिस्सा क्यों नहीं ले रहे हैं? आखिर वह कौन सा नियम है, जिसके कारण वैभव एशिया कप में नहीं खेल रहे हैं?

अंडर-19 एशिया कप में क्यों नहीं खेल रहे हैं वैभव?

वैभव सूर्यवंशी महज 15 साल की उम्र में सीनियर टीम के सेटअप का हिस्सा बन चुके हैं. वैभव ने इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया. उसके बाद वह जिम्बाब्वे गए, फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मुकाबले में भी वह मैदान पर उतरे. लेकिन उससे पहले वैभव इसी साल हुए अंडर-19 विश्व कप में हिस्सा लिए थे और फाइनल में उन्होंने रिकॉर्डतोड़ पारी भी खेली थी.

चूंकि, वैभव अंडर-19 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, इसकी वजह से अब वह भविष्य के किसी भी अंडर-19 विश्व कप या उसके रोडमैप जैसे अंडर-19 एशिया कप जैसे टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के पात्र नहीं हैं. इसके अलावा, अब वह भारतीय क्रिकेट के नेशनल टी20 के नियमित सदस्य हैं, तो इसकी वजह से उन्हें एज-ग्रुप वाले टूर्नामेंट में हिस्सा लेने का मौका नहीं मिल पाएगा.

क्या है बीसीसीआई का नियम?

बता दें कि बीसीसीआई ने साल 2016 में एक नियम बनाया था कि कोई भी भारतीय खिलाड़ी उम्र के लिहाज से पात्र होने के बावजूद केवल एक ही अंडर-19 विश्व कप में हिस्सा ले सकता है. बीसीसीआई के इस नियम के पीछे का उद्देश्य नए युवा खिलाड़ियों को इंटरनेशनल लेवल पर अधिक से अधिक मौका देना और टैलेंट पूल को बढ़ाना है. वहीं, वैभव को पहले ही अंडर-19 विश्व कप में खेलने का मौका मिल चुका है, जिसके कारण वह एशिया कप का हिस्सा नहीं हैं.



Source link