पहली नजर में खा जाएंगे धोखा…लड्डू, जलेबी, घेवर से लेकर रसगुल्ला तक, देहरादून में मिल रही शानदार कैंडल्स

पहली नजर में खा जाएंगे धोखा…लड्डू, जलेबी, घेवर से लेकर रसगुल्ला तक, देहरादून में मिल रही शानदार कैंडल्स


Last Updated:

Dehradun News: दिवाली पर घर को सजाने के लिए इस बार देहरादून के बाजारों में एक अनोखी चीज आई है. यहां रसगुल्ले, लड्डू, घेवर, जलेबी और पेठे जैसी दिखने वाली स्वीट कैंडल्स लोगों को खूब पसंद आ रही हैं. पहली नजर में इन्हें देखकर कोई भी असली मिठाई समझ सकता है. खास बात यह है कि इन कैंडल्स पर मिठाइयों जैसी बारीक डिजाइन और लड्डू पर चांदी का वर्क भी बनाया गया है. इनकी कीमत 50 रुपये से शुरू है, जबकि चार कैंडल का बॉक्स 150 से 250 रुपये तक मिल रहा है.

देहरादून के बाजारों में स्वीट कैंडल्स आई हैं, जिनमें रसगुल्ला, घेवर, पेठा समेत कई मिठाइयों जैसी दिखने वाली कैंडल्स शामिल हैं. पहली नजर में कोई भी इन्हें देखकर धोखा खा जाएगा.इन कैंडल्स की सबसे बड़ी खासियत इनका हूबहू असली मिठाई जैसा दिखना है. बाजार में लड्डू के आकार की कैंडल पर चांदी का वर्क तक लगा हुआ है. वहीं इमरती और जलेबी जैसी कैंडल का रंग और डिजाइन बिल्कुल असली मिठाई जैसा बनाया गया है. देखने में ये बिल्कुल असली मिठाई जैसी लगती हैं.

असल में ये मोम से बनी खूबसूरत कैंडल्स हैं. इनमें काजू कतली यानी पेठा जैसी सफेद रंग की कैंडल भी शामिल है. दुकानों पर इन कैंडल्स को आकर्षक गिफ्ट बॉक्स में सजाकर रखा गया है. इन बॉक्स पर हैप्पी दिवाली और प्रीमियम कैंडल्स लिखा हुआ है. यह गिफ्टिंग के लिए भी एक शानदार ऑप्शन बन गई है.

बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को इनका डिजाइन काफी पसंद आ रहा है. बच्चे इन्हें देखकर असली लड्डू समझकर खाने की जिद कर रहे हैं. वहीं बड़े लोग इसकी कारीगरी की तारीफ कर रहे हैं. ग्राहकों का कहना है कि ऐसी कैंडल पहले कभी नहीं देखी थी. यह इस बार के बाजार का सबसे यूनिक प्रोडक्ट है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

धामावाला बाजार के दुकानदार शंकर का कहना है कि ये कैंडल्स दिवाली की सजावट के लिए एक नया और एट्रेक्टिव ऑप्शन हैं. हर साल ग्राहक कुछ नया मांगते हैं, इसलिए इस बार स्वीट कैंडल्स मंगवाई गई हैं. पिछले साल तक सिर्फ दिए और सामान्य कैंडल ही बिकती थीं. लेकिन इस बार मिठाई वाली कैंडल की डिमांड सबसे ज्यादा है.

उन्होंने इनकी कीमत भी आम लोगों की जेब के हिसाब से रखी गई है. बाजार में एक बॉक्स में चार कैंडल का सेट 150 से 250 रुपये तक में मिल रहा है. वहीं सिंगल लड्डू कैंडल 50 रुपये में बिक रही है. दुकानदारों के मुताबिक कम कीमत होने के कारण लोग दो से तीन बॉक्स एक साथ ले जा रहे हैं.

इन कैंडल्स को जलाने पर हल्की मीठी खुशबू भी आती है. इसलिए घर में रोशनी के साथ-साथ खुशबू भी फैल जाती है. लोग इन्हें पूजा की थाली और ड्राइंग रूम में सजावट के लिए ज्यादा खरीद रहे हैं. इनकी रोशनी सामान्य दीये से ज्यादा देर तक रहती है. यह सुरक्षित भी है.

इस दिवाली देहरादून में मिठास सिर्फ खाने में नहीं, बल्कि रोशनी में भी घुल गई है. अगर आप भी इस बार कुछ हटकर सजावट करना चाहते हैं, तो यह स्वीट कैंडल आपके घर के लिए परफेक्ट है. बाजार में इनकी बिक्री तेजी से बढ़ रही है. दिवाली से पहले ही इनका स्टॉक खत्म होने की उम्मीद है.

लड्डू, घेवर, रसगुल्ला से लेकर पेठा तक कई तरह की मिठाइयों से अगर आप अपने घर- आंगन को रोशन करना चाहते हैं तो पलटन बाजार, धामावाला बाजार, झंडा बाजार और पीपल मंडी जैसी मार्केट में आपको 150 रुपए की कीमत से ये मिठाई कैंडल्स मिल जाएगी. जेल कैंडल्स भी आपको यहां अच्छे दामों पर मिल जाएंगी.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link