इंदिरा गांधी के दौर की दिवाली कैसी थी? सोनिया गांधी ने खोला यादों का पिटारा
Last Updated:
Sonia Gandhi Diwali Memory: दीपोत्सव के पावन पर्व पर कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने देशवासियों के साथ अपने परिवार की बेहद खास और अनमोल यादें साझा की हैं. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के ऐतिहासिक आवास ‘1, सफदरजंग रोड’ के लॉन में बैठीं तीन पीढ़ियां – सोनिया गांधी, उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाद्रा और नातिन मिराया – एक दिल छू लेने वाले वीडियो में दिवाली की पुरानी परंपराओं को याद करती नजर आईं.
सोनिया गांधी ने दिवाली पर इंदिरा गांधी के आवास की यादों को साझा किया.
Sonia Gandhi Diwali Memory: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 8 नवंबर को दिवाली के मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आवास पर दीपोत्सव मनाने की पुरानी यादें साझा कीं और कहा कि उस समय दिवाली का उत्सव बेहद खूबसूरत होता था तथा घर में चारों ओर दीये जलाए जाते थे. सोनिया गांधी ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो में यादें साझा कीं.
वीडियो में वह अपनी बेटी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा तथा नवासी मिराया के साथ 1, सफदरजंग रोड के लॉन में बैठकर परिवार में दिवाली मनाने की परंपराओं के बारे में बातचीत करती नजर आ रही हैं. यह पता बतौर प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का आवास हुआ करता था.
सोनिया गांधी ने बातचीत के दौरान बताया कि दिवाली पर सबसे पहले दीया जलाने की परंपरा थी और इसके बाद पूरे घर में दीये जलाए जाते थे. उन्होंने उस समय के मौसम को भी याद किया और कहा कि तब मौसम बेहद खूबसूरत हुआ करता था तथा आसमान साफ होता था.
𝑻𝒉𝒆 𝒎𝒂𝒈𝒊𝒄 𝒐𝒇 𝑫𝒊𝒘𝒂𝒍𝒊 𝒍𝒊𝒗𝒆𝒔 𝒊𝒏 𝒊𝒕𝒔 𝒍𝒊𝒕𝒕𝒍𝒆 𝒎𝒐𝒎𝒆𝒏𝒕𝒔.
CPP Chairperson Smt. @SoniaGandhi ji revisits her early memories of the festival, sharing the traditions and simple joys she holds dear. https://t.co/8JVRmv3eb0