Last Updated:
Muhurat Trading 2026 : शेयर बाजार में दिवाली के मौके पर 8 नवंबर को हो रहे मुहूर्त ट्रेडिंग में निवेशकों का जबरदस्त उत्साह दिखा. आज ज्यादातर निवेशकों ने खरीदारी की और सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा की ऊंचाई पर पहुंच गया. सेक्टरवाइज देखें तो मेटल, मीडिया और फार्मा ने आज बाजार की अगुवाई की है, जिसमें टाटा स्टील टॉप गेनर बनकर उभरी है.
दिवाली के मौके पर हर साल 1 घंटे की विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग होती है.
नई दिल्ली. मुहूर्त ट्रेडिंग ने एक बार फिर निवेशकों के मन मुताबिक प्रदर्शन किया और 8 नवंबर को शेयर बाजार ने खुलते ही 200 अंकों की बढ़त बना ली. इस दौरान कई सेक्टर्स में तेजी दिखी, लेकिन सबसे ज्यादा चमकने वाले सेक्टर मेटल और फार्मा रहे. इन दोनों सेक्टर्स की तमाम कंपनियों ने दिवाली के रॉकेट की तरह पलक झपकते ही छलांग मार दी. खासकर टाटा स्टील और सन फार्मा के शेयरों ने तो निवेशकों पर लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसाई और दिवाली का बंपर तोहफा दिया.
मुहूर्त ट्रेडिंग पर निफ्टी मीडिया इंडेक्स में 1.79 फीसदी का तगड़ा उछाल दिखा और टॉप सेक्टोरल गेनर बन गया. निफ्टी फार्मा दूसरे पायदान पर रहा, जिसमें 1.16 फीसदी की तेजी दिखी, जबकि निफ्टी मेटल के सेक्टर ने 1.15 फीसदी की बढ़त बनाई. इसके अलावा एनर्जी और रियल्टी स्टॉक्स में भी 0.73 फीसदी का उछाल दिखा है. शेयर बाजार में 8 नवंबर को ज्यादातर सेक्टर्स में तेजी का माहौल बना रहा.
टाटा स्टील बना टॉप गेनर
जैसा कि सेक्टरवाइज तेजी में मेटल इंडेक्टस आगे दिखे तो आज इस सेक्टर की कंपनी टाटा स्टील ने बाजार की अगुवाई भी की और टॉप गेनर रही. कंपनी के स्टॉक्स में मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान 2.63 फीसदी का उछाल दिखा और भाव 191 रुपये से भी ऊपर पहुंच गए. इसके अलावा सन फार्मा के स्टॉक्स में 1.34 फीसदी की तेजी आई और भाव 1,885 रुपये पहुंच गए, जबकि हिंडाल्को के शेयर 1.13 फीसदी चढ़कर 969 रुपये के भाव बिकने लगे. अडानी पोर्ट में भी 1 फीसदी का उछाल देखा गया.
इससे पहले शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग की जबरदस्त शुरुआत हुई और 2,262 कंपनियों के शेयरों में तेजी दिखी. हालांकि, 612 कंपनियों के शेयरों में बिकवाली भी हुई, जबकि 143 में कोई बदलाव नहीं नजर आया. निफ्टी मिडकैप 100 ने भी आज 0.63 फीसदी की बढ़त बनाई, जबकि निफ्टी स्मॉल कैप 100 ने 0.99 फीसदी का तगड़ा ग्रोथ दर्ज किया. इससे पहले शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग की जबरदस्त शुरुआत हुई और 2,262 कंपनियों के शेयरों में तेजी दिखी. हालांकि, 612 कंपनियों के शेयरों में बिकवाली भी हुई, जबकि 143 में कोई बदलाव नहीं नजर आया. निफ्टी मिडकैप 100 ने भी आज 0.63 फीसदी की बढ़त बनाई, जबकि निफ्टी स्मॉल कैप 100 ने 0.99 फीसदी का तगड़ा ग्रोथ दर्ज किया. सेक्टरवाइज ट्रेडिंग में बैंक निफ्टी में गिरावट दिखी और 0.10 फीसदी नीचे आकर 59,028.80 पर पहुंच गया. इसके अलावा निफ्टी पीएसयू बैंक में भी 0.34 फीसदी गिरावट आई और निफ्टी रियल्टी भी 0.48 फीसदी गिरावट पर ट्रेड कर रहा है. शेयर बाजार में आईटी, इन्फ्रा और तेल-गैस सेक्टर्स में भी मामूली गिरावट दिखी है.