Mystery of Rainbow Mountains: रहस्यों से भरे हैं ये पहाड़ गिरगिट की तरह बदलते हैं रंग चुंबक की तरह खींच लेता है कुदरती तिलिस्म

Mystery of Rainbow Mountains: रहस्यों से भरे हैं ये पहाड़ गिरगिट की तरह बदलते हैं रंग चुंबक की तरह खींच लेता है कुदरती तिलिस्म


होमदुनियाचीन

रहस्यों से भरे हैं ये पहाड़, गिरगिट की तरह बदलते हैं रंग, खींचता है तिलिस्म

Last Updated:

Mysterious rainbow mountains: आपने आसमान में इंद्रधनुष तो खूब देखा होगा, लेकिन क्या कभी ऐसे पहाड़ देखे हैं, जिन पर सात रंगों की चादर बिछी हो? चीन के झांगे डेनशिया नेशनल पार्क में मौजूद ये पहाड़ किसी पेंटर की कल्पना नहीं, बल्कि कुदरत का असली करिश्मा हैं. लाल, पीले, हरे और बैंगनी रंगों से सजे इन पहाड़ों को देखकर ऐसा लगता है, मानो धरती पर किसी ने रंगों का खजाना उड़ेल दिया हो.

चीन के गांसू प्रांत में मौजूद झांगे डेनशिया के पहाड़ दुनिया के सबसे अनोखे प्राकृतिक नजारों में गिने जाते हैं. यहां पहाड़ों पर लाल, पीले, नारंगी, हरे और बैंगनी रंगों की ऐसी धारियां दिखाई देती हैं, जैसे किसी कलाकार ने पूरी पहाड़ी को अपने रंगों से सजा दिया हो. इन्हें दुनिया के रेनबो माउंटेन के नाम से भी जाना जाता है.

इन पहाड़ों की सबसे खास बात इनकी रंगीन परतें हैं. कहीं लाल रंग की लंबी धारियां नजर आती हैं, तो कहीं पीले और हरे रंग की लकीरें पहाड़ों को अलग पहचान देती हैं. दूर से देखने पर ये पहाड़ किसी विशाल रंगीन कालीन जैसे दिखाई देते हैं.

इन पहाड़ों की खूबसूरती सुबह और शाम के समय देखते ही बनती है. जब सूरज की सुनहरी किरणें रंगीन चट्टानों पर पड़ती हैं, तो इनके रंग और ज्यादा चमकने लगते हैं. खासकर सूर्योदय और सूर्यास्त के समय यहां का नजारा किसी जादुई दुनिया जैसा लगता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इन रंगों के पीछे कोई जादू नहीं, बल्कि करोड़ों साल पुरानी भूगर्भीय प्रक्रिया है. रेत के पत्थरों और अलग-अलग खनिजों की परतें लंबे समय तक एक-दूसरे के ऊपर जमा होती रहीं. आयरन ऑक्साइड समेत कई खनिजों ने चट्टानों को लाल, पीला और दूसरे रंग दिए.

टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल से जमीन की परतों में बदलाव आया और चट्टानों की रंगीन परतें ऊपर की ओर दिखाई देने लगीं. इसके बाद हवा और बारिश ने लाखों साल तक इन पहाड़ों को तराशा. इसी प्राकृतिक प्रक्रिया ने इन्हें आज जैसा अनोखा रूप दिया है.

चीन के झांगे डेनशिया नेशनल जियोलॉजिकल पार्क को देखने के लिए हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं. यहां बने व्यूइंग प्लेटफॉर्म से पहाड़ों की खूबसूरती को करीब से निहारा जा सकता है. इस प्राकृतिक विरासत को यूनेस्को ने 2010 में विश्व धरोहर सूची में शामिल किया था.

अगर आपको लगता है कि इंद्रधनुषी पहाड़ सिर्फ चीन में हैं, तो ऐसा नहीं है. पेरू का विनिकुंका माउंटेन भी अपनी रंगीन पहाड़ियों के लिए मशहूर है. यहां भी खनिजों की अलग-अलग परतों ने पहाड़ों को सात रंगों वाला रूप दिया है. कुदरत के इन नजारों को देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि बिना किसी कलाकार के भी इतनी खूबसूरत पेंटिंग बनाई जा सकती है. (फोटो क्रेडिट- कैनवा)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया देखें.



Source link