नैनीताल में दिवाली की धूम, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाए मल्लीताल और तल्लीताल बाजार

नैनीताल में दिवाली की धूम, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाए मल्लीताल और तल्लीताल बाजार


Last Updated:

दिवाली के मौके पर उत्तराखंड का खूबसूरत पर्यटन स्थल नैनीताल रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा है. मल्लीताल और तल्लीताल बाजार में आकर्षक सजावट के साथ खरीदारी की रौनक देखने को मिल रही है. मिठाइयों, दीपकों और गिफ्ट आइटम की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है. वहीं, शाम के समय रोशनी से चमकती नैनीझील और पहाड़ों का नजारा पर्यटकों का दिल जीत रहा है.

दिवाली के मौके पर नैनीताल की खूबसूरती देखते ही बन रही है. शहर के प्रमुख बाजारों और सड़कों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है. शाम होते ही रोशनी से जगमगाते बाजार पर्यटकों और स्थानीय लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं. पहाड़ों के बीच बसा यह खूबसूरत शहर त्योहार के रंग में रंगा नजर आ रहा है.7

नैनीताल के मल्लीताल बाजार में दिवाली की रौनक देखते ही बन रही है. दुकानों को आकर्षक लाइटों और सजावटी सामान से सजाया गया है. शाम होते ही बाजार में लोगों की आवाजाही बढ़ रही है. स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी बाजार की खूबसूरती का आनंद लेते हुए खरीदारी कर रहे हैं.

दिवाली पर घरों को सजाने के लिए बाजारों में तरह-तरह के सामान उपलब्ध हैं. रंग-बिरंगे दीपक, झालर, मोमबत्तियां, बंदनवार और आकर्षक सजावटी आइटम लोगों को खूब लुभा रहे हैं. दुकानों पर सजे इन सामानों से बाजारों की रौनक और बढ़ गई है. लोग अपनी पसंद के अनुसार घरों को सजाने की तैयारियों में जुटे हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दिवाली का त्योहार मिठाइयों के बिना अधूरा है. नैनीताल के बाजारों में मिठाइयों की दुकानों पर भी अच्छी चहल-पहल नजर आ रही है. लोग परिवार और दोस्तों के लिए मिठाइयां खरीद रहे हैं. रंग-बिरंगी मिठाइयों से सजी दुकानें त्योहार के उत्साह को और खास बना रही हैं.

दिवाली पर अपनों को उपहार देने का भी खास चलन है, नैनीताल के बाजारों में गिफ्ट आइटम, सजावटी सामान और आकर्षक गिफ्ट पैक की कई वैरायटी देखने को मिल रही हैं. लोग अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए उपहार खरीद रहे हैं. बाजारों में त्योहार की तैयारियों के बीच दुकानदार भी ग्राहकों को आकर्षित करने में जुटे हैं.

मल्लीताल के साथ ही तल्लीताल बाजार में भी दिवाली की खूब रौनक देखने को मिल रही है. यहां दुकानें रोशनी और सजावट से सजी हुई हैं. लोग घरों की जरूरत का सामान खरीदने के लिए बाजार पहुंच रहे हैं. शाम के समय बाजार की चहल-पहल पहाड़ों वाली दिवाली के उत्साह को बयां कर रही है.

नैनीताल की दिवाली को खास बनाती है यहां की खूबसूरत नैनीझील. शाम के समय झील के किनारे टहलते हुए रोशनी से जगमगाते बाजार और पहाड़ों का नजारा बेहद आकर्षक दिखाई देता है. झील के पानी में शहर की रोशनी का प्रतिबिंब इस खूबसूरती में चार चांद लगा देता है. यही नजारा पर्यटकों के लिए यादगार अनुभव बन जाता है

ठंडी हवाएं, खूबसूरत पहाड़, जगमगाते बाजार और नैनीझील का मनमोहक नजारा. नैनीताल में दिवाली का अनुभव इन सभी रंगों से मिलकर खास बन जाता है, अगर आप इस बार त्योहार को पहाड़ों के बीच सुकून और खूबसूरती के साथ मनाना चाहते हैं, तो नैनीताल आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है.इस शहर की सजी हुई रौशनी और त्योहार की रौनक आपका दिल जीत लेगी.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link