UP Aaj Ka Mausam: बारिश नहीं बिगाड़ेगी दिवाली का मजा, आज छाई रहेगी धुंध और पड़ेगी ठंड, जानें IMD का बड़ा अपडेट

UP Aaj Ka Mausam: बारिश नहीं बिगाड़ेगी दिवाली का मजा, आज छाई रहेगी धुंध और पड़ेगी ठंड, जानें IMD का बड़ा अपडेट


Last Updated:

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में 8 से 9 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा. लखनऊ में दिवाली के दिन सुबह हल्की धुंध के बाद आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

Zoom

यूपी का मौसम (सांकेतिक फोटो-एआई)

UP Weather : उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए दिवाली पर मौसम को लेकर राहत की खबर है. 8 नवंबर यानी आज बारिश की संभावना नहीं है और आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है. वहीं, छठ पर्व की तैयारियों में जुटे लोगों की नजर भी आसमान पर है. ऐसे में खुशखबरी यह है कि मौसम के ताजा अनुमान के मुताबिक, 8 से 16 नवंबर के बीच यूपी में बारिश की संभावना बेहद कम है. अधिकतर दिनों में मौसम शुष्क रहने और धुंध के बीच धूप निकलने का अनुमान है.

छठ पर कैसा रहेगा मौसम?
मौसम के ताजा अनुमान के मुताबिक, 14 से 16 नवंबर के बीच कुछ इलाकों में बादलों की आवाजाही हो सकती है, लेकिन फिलहाल व्यापक बारिश का संकेत नहीं है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) की जारी चेतावनी के अनुसार, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 8 से 13 नवंबर तक किसी तरह की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है. इसका मतलब है कि फिलहाल प्रदेश में बारिश, आंधी या खराब मौसम को लेकर कोई अलर्ट नहीं है.

यूपी में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम?
IMD के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 8 से 9 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा. लखनऊ में दिवाली के दिन सुबह हल्की धुंध के बाद आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. लखनऊ के मौसम (Lucknow Weather) की बात करें तो आज तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. सूर्योदय का वक्त 05:51 AM बजे है, जबकि सूर्यास्त शाम 06:11 PM बजे होगा. नमी का स्तर 90 % है, वहीं वायुमंडलीय दबाव 1014 के स्तर पर है.

अगर अगले सात दिनों के मौसम की बात करें तो प्रदेश में कई जिलों में हल्का कोहरा छा सकता और हल्की धुंध देखने को मिल सकती है. वहीं, प्रदूषण की मार से हर कोई परेशान है. लखनऊ की हवा में घुलती धूल और वाहनों से निकलता जहरीला धुआं लोगों की सांसों पर भारी पड़ने लगा है. सड़कों पर उड़ती धूल, जगह-जगह चल रहे निर्माण कार्यों, यातायात का बढ़ता दबाव और वाहनों से निकलने वाला उत्सर्जन वायु प्रदूषण को लगातार बढ़ा रहा है.

तालकटोरा और आलमबाग में हवा सबसे खराब
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार शाम तालकटोरा क्षेत्र में एक्यूआइ 304 दर्ज किया गया. यहां पीएम 2.5 का स्तर 152 और पीएम 10 का स्तर 203 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा. शनिवार को आलमबाग का एक्यूआइ 282 रहा, अलीगंज का 268 और तालकटोरा का 267 दर्ज किया गया. कुकरैल का एक्यूआइ 152 और गोमतीनगर का 164 रहा. केजीएमयू में रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में प्रो. डा. दर्शन बजाज ने कहा कि तापमान में गिरावट और हवा की गति कम होने पर प्रदूषक तत्व वातावरण में अधिक समय तक बने रहते हैं. दिवाली के दौरान पटाखों से निकलने वाला धुआं और सूक्ष्म कण प्रदूषण के स्तर को और बढ़ा सकते हैं.



Source link