‘6:30 बजे यह विमान हाइजैक हो जाएगा’, नोट मिलते ही IndiGo की फ्लाइट में हड़कंप – Lucknow Bound IndiGo Flight Hijack Threat Emergency Return

‘6:30 बजे यह विमान हाइजैक हो जाएगा’, नोट मिलते ही IndiGo की फ्लाइट में हड़कंप – Lucknow Bound IndiGo Flight Hijack Threat Emergency Return


होमताजा खबरदेश

‘6:30 बजे यह विमान हाइजैक हो जाएगा’, नोट मिलते ही IndiGo की फ्लाइट में हड़कंप

Last Updated:

IndiGo Flight Emergency Landing: विमान के उड़ान भरते ही हाथ से लिखा एक नोट मिला, जिसमें फ्लाइट को हाईजैक करने की बात लिखी हुई थी. आननफानन में इसकी सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी गई. इसके बाद विमान को बीच रास्‍ते से ही लौटा कर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.

Zoom

बेंगलुरु से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट में हाईजैक का नोट मिलने के बाद विमान की इमरजेंसी लैंड‍िंग कराई गई. (फाइल फोटो)

बेंगलुरु. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से बड़ी खबर सामने आई है. एक यात्री विमान को उड़ान भरने के तुरंत बाद इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. बेंगलुरु से लखनऊ ज रही इंडिगो के विमान ने अभी उड़ान भरा ही था कि हाथ से लिखा एक नोट मिला. इसमें विमान को हाइजैक करने की बात लिखी हुई थी. विमान में मौजूद स्‍टाफ ने पायलट को इसकी जानकारी दी. इसके बाद विमान बीच रास्‍ते से ही वापस लौट गया और उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. CISF के जवानों ने यात्रियों को उतार कर इंडिगो प्‍लेन की तलाशी शुरू कर दी. इसमें स्‍नीफर डॉग की भी मदद ली गई. फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है.

बेंगलुरु से लखनऊ जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में शनिवार 7 नवंबर 2026 को हाईजैक की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. विमान के टॉयलेट में हाथ से लिखा धमकी भरा नोट मिलने के बाद पायलट ने एहतियातन विमान को वापस बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआईए) पर उतारने का फैसला किया. विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

धमकी भरा नोट
जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-451 बेंगलुरु के टर्मिनल-1 से लखनऊ के लिए रवाना हुई थी. उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान के केबिन क्रू सदस्यों को टॉयलेट में हाथ से लिखा एक नोट मिला. इसमें विमान को हाईजैक करने की धमकी दी गई थी. नोट में लिखा था, ‘यह फ्लाइट 6.30 बजे हाईजैक होने वाली है. इसे नजरअंदाज करें और इसके परिणाम देखें.’ धमकी भरा संदेश मिलने के बाद क्रू सदस्यों ने तत्काल इसकी जानकारी विमान के पायलट को दी. पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को स्थिति से अवगत कराया और विमान को वापस बेंगलुरु लाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर उतरने की अनुमति मांगी. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हवाई अड्डे पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया, ताकि विमान की सुरक्षित और तत्काल लैंडिंग सुनिश्चित की जा सके.

CISF ने पूरे विमान को खंगाला
विमान के सुरक्षित उतरने के बाद उसे हवाई अड्डे के एक अलग-थलग बे में ले जाया गया. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और पुलिस के जवानों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी. मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं के तहत सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाला गया. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों की मदद से विमान की सघन तलाशी शुरू की. यात्रियों के सामान की भी जांच की जा रही है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमकी भरा नोट किसने लिखा और इसे विमान के टॉयलेट में किसने रखा था. फिलहाल मामले की जांच जारी है.



Source link