The Vvaan: सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ को CBFC से मिली हरी झंडी, बिना एक भी कट के मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट

The Vvaan: सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ को CBFC से मिली हरी झंडी, बिना एक भी कट के मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट


Last Updated:

The Vvaan: रिलीज से पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है. फिल्म ने सेंसर बोर्ड की परीक्षा पास कर ली है. खास बात यह है कि मेकर्स को किसी भी सीन या डायलॉग में बदलाव नहीं करना पड़ा. फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है और अब 25 सितंबर को यह पर्दे पर पहुंचेगी.

Zoom

‘द वन’ का रनटाइम दो घंटे से ज्यादा है.

नई दिल्ली. सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की मच अवेटेड फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. रिलीज से पहले फिल्म ने सेंसर सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है. खास बात यह है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म को बिना किसी कट या बदलाव के U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है. यानी फिल्म के ऑडियो या वीडियो में किसी तरह के संशोधन की मांग नहीं की गई. फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

‘द वन’ का सेंसर सर्टिफिकेट 22 सितंबर को मेकर्स को सौंपा गया. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, सीबीएफसी की एग्जामिनिंग कमेटी ने फिल्म को बिना किसी कट या मॉडिफिकेशन के पास किया. यहां तक कि टाइटल या क्रेडिट की भाषा में बदलाव, एंटी-ड्रग टिकर या दूसरे अतिरिक्त संशोधन की मांग भी नहीं की गई.

2 घंटे 16 मिनट की है फिल्म

सेंसर सर्टिफिकेट के मुताबिक, ‘द वन’ की लंबाई 136.25 मिनट, यानी 2 घंटे 16 मिनट 25 सेकंड है. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का पहला हिस्सा करीब 1 घंटे 4 मिनट का है, जबकि इंटरवल के बाद का हिस्सा लगभग 1 घंटे 12 मिनट का है. फिल्म को इंडियन फोकलोर और फैंटेसी की दुनिया में सेट किया गया है. इसकी कहानी में एडवेंचर, मिस्ट्री, रोमांस और सुपरनैचुरल एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे. फिल्म का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है, जिन्हें लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ के निर्देशन के लिए जाना जाता है.

सिद्धार्थ-तमन्ना पहली बार साथ

‘द वन’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया लीड रोल में हैं. इनके अलावा अनुप सोनी, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और मनीष पॉल भी फिल्म का हिस्सा हैं. फिल्म को शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी ने प्रोड्यूस किया है. यह बालाजी मोशन पिक्चर्स, TVF और 11:11 प्रोडक्शन के सहयोग से बनी है.

पहले अगस्त में होनी थी रिलीज

‘द वन’ पहले 28 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली थी. उस समय फिल्म की टक्कर यश और कियारा आडवाणी की ‘टॉक्सिक’ से होने वाली थी. बाद में रिलीज डेट बदलकर 25 सितंबर कर दी गई. अब फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में पहुंचेगी. इसी दिन ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ का री-रिलीज भी सिनेमाघरों में है. फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी. वहीं ‘छठी मैया’ और ‘ठुमक ठुमक’ जैसे गानों ने रिलीज से पहले दर्शकों का ध्यान खींचा है. अब बिना कट के मिले U/A 16+ सर्टिफिकेट के बाद फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है.

एक और वजह से चर्चा में रही फिल्म

रिलीज से ठीक पहले ‘द वन’ एक म्यूजिक कॉपीराइट विवाद को लेकर भी चर्चा में आई. संगीतकार सरगम वैश ने दावा किया था कि ट्रेलर में उनकी ‘ऐगिरी नंदिनी’ रिकॉर्डिंग का इस्तेमाल बिना अनुमति किया गया. बाद में मेकर्स ने उनकी रिकॉर्डिंग के सिंक राइट्स हासिल कर लिए और उन्हें उचित क्रेडिट देने पर सहमति बनी.



Source link