aaj ka panchang 9 November 2026 | diwali laxmi puja muhurat 2026 choghadiya muhurat ganesh lakshmi puja today | आज का पंचांग, 8 नवंबर 2026, दीपावली पं

aaj ka panchang 9 November 2026 | diwali laxmi puja muhurat 2026 choghadiya muhurat ganesh lakshmi puja today | आज का पंचांग, 8 नवंबर 2026, दीपावली पं


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 8 November 2026: आज दीपावली पर्व पर लक्ष्मी पूजन, रविवार व्रत और रूप चौदस का अभ्यंग स्नान संपन्न किया जाएगा. पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी उपरांत अमावस्या तिथि, आयुष्मान योग, पश्चिम का दिशाशूल है. इस दिन तुला राशि में चंद्रमा और सूर्य देव की युति रहेगी. आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि शनिवार को सुबह 10:48 बजे से शुरू होकर अगले दिन रविवार को सुबह 11:28 बजे तक रहेगी, इसके बाद कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि शुरू हो जाएगी, जो 9 नवंबर को दोपहर 12:31 बजे तक रहेगी. रविवार को सुबह 6:40 बजे सूर्योदय और शाम 5:41 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, सुबह 5:34 बजे चंद्रोदय और शाम 4:54 बजे चंद्रास्त होगा. हिंदू धर्म में दिवाली का त्योहार बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने का विशेष विधान है. मान्यता है कि दिवाली की रात विधि-विधान से पूजा करने पर घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और धन-वैभव का आगमन होता है.

दिवाली पर मां लक्ष्मी को धन और समृद्धि की देवी तथा भगवान गणेश को सुख-समृद्धि और विघ्नहर्ता के रूप में पूजा जाता है. मान्यता है कि दोनों की एक साथ पूजा करने से घर में सुख, शांति और खुशहाली बनी रहती है. शाम को घर के मंदिर में चौकी स्थापित करें और उस पर मां लक्ष्मी तथा भगवान गणेश की प्रतिमा विराजमान करें. सबसे पहले गणेश जी का पूजन करें, फिर मां लक्ष्मी को कमल का फूल, फल, मिठाई और धूप-दीप अर्पित करें. इसके बाद लक्ष्मी-गणेश की आरती करें और घर में दीपक जलाएं. रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव की पूजा का विशेष महत्व है. इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें. लाल फूल और गुड़ अर्पित करें. इसके बाद रविवार व्रत की कथा पढ़ें और सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करें. व्रत रखने वाले जातक अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार फलाहार कर सकते हैं. पंचांग से जानते हैं दिवाली के दिन का शुभ मुहूर्त, योग, सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, दिशाशूल, चंद्रोदय, चंद्रास्त, आदि.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 8 नवंबर 2026
आज की तिथि- चतुर्दशी – 11:27 ए एम तक, फिर अमावस्या तिथि
आज का नक्षत्र- स्वाति – पूर्ण रात्रि तक
आज का करण- शकुनि – 11:27 ए एम तक, चतुष्पाद – 11:56 पी एम तक
आज का योग- आयुष्मान् – 03:03 ए एम, 9 नवंबर तक, फिर सौभाग्य योग
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- रविवार
चंद्र राशि- तुला राशि

मां लक्ष्मी की पूजा की शुभ मुहूर्त – शाम 5:54 बजे से 7:50 बजे तक रहेगा
प्रदोष काल – शाम 5:41 बजे से रात 8:17 बजे तक
वृषभ काल (स्थिर लग्न) – शाम 05:54 बजे से शाम 07:50 बजे तक
निशिता काल (रात्रि पूजा) – रात 11:44 बजे से मध्य रात्रि 12:36 बजे तक
ऑफिस में पूजा के मुहूर्त की बात करें तो दोपहर 1:26 बजे से 2:54 बजे तक ऑफिस में पूजा करना शुभ रहेगा.

चौघड़िया पूजा मुहूर्त
शुभ चौघड़िया (दोपहर): दोपहर 01:26 बजे से दोपहर 02:48 बजे तक
शुभ, अमृत और चर चौघड़िया (सायं/रात्रि): शाम 05:31 बजे से रात 10:27 बजे तक
लाभ चौघड़िया (मध्यरात्रि): रात 01:43 बजे से देर रात 03:22 बजे तक

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:39 ए एम
सूर्यास्त- 05:32 पी एम
चन्द्रोदय- चन्द्रोदय नहीं
चन्द्रास्त- 04:36 पी एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 8 नवंबर 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:54 ए एम से 05:46 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:44 ए एम से 12:27 पी एम
विजय मुहूर्त: 01:54 पी एम से 02:38 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 05:32 पी एम से 05:59 पी एम
अमृत काल : 10:02 पी एम से 11:44 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:40 पी एम से 12:32 ए एम, 9 नवंबर

शिववास: श्मशान में – 11:27 ए एम तक, गौरी के साथ

आज के अशुभ मुहूर्त 8 नवंबर 2026
राहुकाल: 04:11 पी एम से 05:32 पी एम
यमगण्ड: 12:05 पी एम से 01:27 पी एम
गुलिक काल: 02:49 पी एम से 04:11 पी एम
दुर्मुहूर्त: 04:05 पी एम से 04:49 पी एम
वर्ज्य: 11:49 ए एम से 01:32 पी एम
आडल योग: पूरे दिन
दिशाशूल: पश्चिम



Source link