‘बेचारे बिहारी, उन्हें कुछ आता-जाता नहीं…’ कांग्रेस नेता के बयान पर मचा बवाल, BJP ने राहुल गांधी से मांगा जवाब

‘बेचारे बिहारी, उन्हें कुछ आता-जाता नहीं…’ कांग्रेस नेता के बयान पर मचा बवाल, BJP ने राहुल गांधी से मांगा जवाब


Last Updated:

कांग्रेस पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम द्वारा बिहार के लोगों पर दिए गए विवादित बयान ने देश की राजनीति में भूचाल ला दिया है. उन्होंने बिहारियों को ‘बेचारा’ बताते हुए उनकी योग्यता पर सवाल उठाए और कहा कि उन्हें कुछ आता-जाता नहीं है. इस बयान के सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. भाजपा ने इसे बिहार के मेहनतकश लोगों, उनके परिश्रम और स्वाभिमान का सीधा अपमान करार दिया है. साथ ही कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की है.

Zoom

उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने बिहारी लोगों को लेकर अपमानजनक बातें कहीं हैं.

Congress Leader On Bihari: उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के बिहारी लोगों के प्रति नफरत वाले बयान घमासान मच गया है. उन्होंने बिहार की जनता और वहां के मेहनतकश लोगों के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है. उन्होंने एक बयान में बिहारियों को लेकर ऐसी बातें कहीं, जिसने पूरे राज्य के स्वाभिमान को झकझोर कर रख दिया है. उन्होंने अपने बयान में कहा कि बिहारियों को कुछ आता-जाता नहीं है.

आईएएनएस द्वारा शेयर एक वीडियो में मुस्कुराकर राजेंद्र पाल गौतम कहते नजर आ रहे हैं ‘बेचारे बिहारी, जिन्हें कुछ आता-जाता नहीं है.’ उनके अपमानजनक बिहार के आम नागरिकों, युवाओं और श्रमिकों के प्रति दबी हुई मानसिकता को जाहिर कर दिया है. कांग्रेस नेता के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक मंचों तक भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. लोगों का कहना है कि जो पार्टी खुद को जनता का हितैषी बताती है, उसके नेता ही इस तरह की संकीर्ण सोच रखते हैं.

बीजेपी का पलटवार और स्वाभिमान का मुद्दा
इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया है. भाजपा नेताओं ने हमला बोलते हुए कहा कि बिहारियों को ‘बेचारा’ बताना और उनकी अद्वितीय प्रतिभा पर सवाल उठाना उनके अथक परिश्रम, सामर्थ्य और स्वाभिमान का खुला अपमान है. भाजपा ने जोर देकर कहा कि आज बिहार के लोग राजनीति, प्रशासनिक सेवा, शिक्षा, उद्योग, विज्ञान और दुनिया के हर कोने में अपनी मेहनत और प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं.

कांग्रेस के कुशासन से लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व तक तंज
भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों और वर्षों के कुशासन ने ही एक समय में बिहार को बीमारू राज्यों की श्रेणी में धकेला था. इसके बावजूद, आज उसी बिहार की मिट्टी से निकला बेटा दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनकर देश का नेतृत्व कर रहा है और राज्य का गौरव बढ़ा रहा है. इसके विपरीत, कांग्रेस पार्टी की मानसिकता आज भी इतनी पिछड़ी और संकीर्ण बनी हुई है, जो देश के किसी भी राज्य के नागरिकों का सम्मान करना नहीं जानती.

गांधी परिवार और मल्लिकार्जुन खड़गे से तीखे सवाल
इस पूरे घटनाक्रम के बाद भाजपा ने कांग्रेस आलाकमान को सीधी चुनौती दी है. भाजपा ने सवाल उठाया है कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे देश को बताएं कि आखिर उनके नेता बार-बार बिहारियों को अपमानित करने वाली भाषा का इस्तेमाल क्यों करते हैं? क्या कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व इस शर्मनाक टिप्पणी का समर्थन करता है? पार्टी ने मांग की है कि कांग्रेस नेतृत्व को इस अपमानजनक बयान के लिए तुरंत बिहार की जनता से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए.

बिहार की जनता किसी की मोहताज नहीं
इस तरह के बयानों से कांग्रेस को आगामी चुनावों में भारी राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ सकती है. बिहार के लोगों को किसी की सहानुभूति या योग्यता के प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है. बिहार का अपमान सीधे तौर पर देश के हर एक नागरिक और बिहार की महान जनता का अपमान है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता.



Source link