Bengaluru mass murder cabby। Bengaluru News in Hindi, Bangalore News। जिसको मारा उसी के 10 साल के बेटे को क्यों घुमा रहा था 7 मर्डर वाला ड्राइवर?

Bengaluru mass murder cabby। Bengaluru News in Hindi, Bangalore News। जिसको मारा उसी के 10 साल के बेटे को क्यों घुमा रहा था 7 मर्डर वाला ड्राइवर?


होमताजा खबरदेश

जिसको मारा उसी के 10 साल के बेटे को क्यों घुमा रहा था 7 मर्डर वाला ड्राइवर?

Last Updated:

बेंगलुरु में कैब ड्राइवर इंदुशेखर पर दंपती शंकर और नलिनी की हत्या का आरोप है. आरोपी उनके 10 साल के बेटे को माता-पिता के तीर्थयात्रा पर जाने की झूठी कहानी सुनाकर अपने साथ रखता रहा. बुधवार को पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार किया तो ये मासूम साथ में बैठा था. उसकी खुद की बेटी भी उसी कार में मौजूद थी.

Zoom

बेंगलुरु का कैब ड्राइवर अरेस्‍ट हो चुका है.

जिसकी हत्या की, उसी के 10 साल के मासूम बेटे को अपनी कार की बैक सीट पर बैठाकर शहर भर में क्यों घुमा रहा था 7  लोगों का कत्ल करने वाला दरिंदा इंदुशेखर? और उससे भी ज्यादा खौफनाक बात यह कि उस कार में कातिल की अपनी सगी 17 साल की बेटी भी साथ बैठी थी. बेंगलुरु के इस सबसे सनसनीखेज मास मर्डर केस में यह सवाल हर किसी के रोंगटे खड़े कर रहा है. सोशल मीडिया पर इस इनसाइड डिटेल के सामने आते ही लोग सन्न रह गए हैं कि कैसे एक मासूम बच्चा उस दरिंदे के साथ घूमता रहा, जिसे जरा भी भनक नहीं थी कि उसके मां-बाप अब इस दुनिया में नहीं हैं.

तीर्थयात्रा का झूठा नाटक और 8वें कत्ल की तैयारी
टाइम्‍स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि इंदुशेखर का इरादा सिर्फ 7 कत्ल करके रुकने का नहीं था बल्कि उसकी हिट-लिस्ट में कुल 9 लोग शामिल थे. वह मासूम बच्चे को यह कहकर घर से उठाकर लाया था कि उसके माता-पिता (शंकर और नलिनी) तीर्थयात्रा पर गए हैं. बेखबर बच्चे को नंदी हिल्स घुमाने के बहाने ले जाया गया. असलियत यह थी कि कातिल उस मासूम को भी ठिकाने लगाने का सही मौका तलाश रहा था. वह बच्चे से मुस्कुराकर कहता रहा, “जल्द ही तुम्हें तुम्हारे मां-बाप के पास पहुंचा दूंगा.”

सगी बेटी को बनाया क्राइम पार्टनर
इस खौफनाक वारदात का सबसे डरावना पहलू यह है कि इंदुशेखर ने अपनी ही 17 साल की नाबालिग बेटी का इस कदर माइंड वॉश कर दिया था कि वह अपनी मां के रिश्तेदारों को अपना कट्टर दुश्मन मानने लगी थी. जब आरोपी ने नंदी हिल्स के पास सड़क किनारे बोरियों में बंद लाशें नीचे फेंकी और बच्चे से झूठ बोला कि इसमें कचरा है, तब कातिल की बेटी खुद डिग्गी से लाशें बाहर निकलवाने में अपने बाप की मदद कर रही थी.

ऐन वक्त पर पुलिस का छापा, बची मासूम की जान
बुधवार को जब पुलिस ने उलसूरगेट के पास घेराबंदी करके कैब को दबोचा, तब जाकर इस 10 साल के बच्चे का रेस्क्यू हो सका. राजारामनगर पुलिस स्टेशन में जब यह मासूम अपनी रोती-बिलखती दादी के पास बैठा, तो उसने बड़े प्यार से कहा, “दादी खाना खा लो, वरना ताकत नहीं बचेगी.” इस मंजर ने वहां मौजूद हर सख्त से सख्त पुलिसवाले की आंखें नम कर दीं.



Source link