threat to barn owls in valmiki tiger reserve forest department on alert

threat to barn owls in valmiki tiger reserve forest department on alert


Last Updated:

Valmiki Tiger Reserve News: वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व में दिवाली पर अंधविश्वास के चलते ‘बार्न’ उल्लुओं की तस्करी का खतरा बढ़ गया है. वन विभाग ने सुरक्षा कड़ी करते हुए विशेष गश्ती दल गठित किए हैं, कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और नेपाल-यूपी सीमा पर निगरानी बढ़ा दी है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Valmiki Tiger Reserve News: वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व के घने जंगलों में मिलने वाले उल्लुओं की एक खास प्रजाति ‘बार्न’ पर इन दिनों खतरा मंडरा रहा है.इस खतरे को देखते हुए वन विभाग ने जंगल के कुछ खास क्षेत्रों में वन कर्मियों की तैनाती बढ़ा दी है, साथ ही विशेष गश्ति टीम का भी गठन किया है.दरअसल, हर वर्ष दिवाली के अवसर पर बार्न आउल की तस्करी शुरू हो जाती है.दिवाली की रात लक्ष्मी पूजा के नाम पर इन उल्लुओं की तस्करी की जाती है और फिर उन्हें तंत्र पूजा करने वालों से बेचा जाता है.

दिवाली में उल्लुओं पर खतरा
विशेषज्ञों की माने तो, दीवाली पर धन को प्राप्त करने के लिए की जाने वाली तंत्र पूजा में इन उल्लुओं का उपयोग किया जाता है. इनमें कई बार उनकी बलि दी जाती है, तो कई बार उनके पैरों को काट कर तांत्रिक गतिविधियां पूरी की जाती हैं.हालांकि, ये सिर्फ एक अंधविश्वास के कारण होता है.ऐसा करना पूरी तरह से अमानवीय और गैर कानूनी है.

अंधविश्वास को लेकर की जाती है तस्करी
पूजा के नाम पर अंधविश्वास फैला रहे तस्कर इन उल्लुओं सहित अन्य वन्य जीवों की तस्करी करते हैं, जिससे उनकी जान पर तो खतरा मंडराता ही है, साथ ही कुछ दुर्लभ प्रजातियों का अस्तित्व भी खतरे में पड़ जाता है.बस, शिकार की इसी आशंका को देखते हुए वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में वन कर्मी अलर्ट मोड पर हैं.

अलर्ट मोड पर वन विभाग
जंगल और वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए वन कर्मियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं. नेपाल और उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे जंगलों में विशेष निगरानी और गश्ती बढ़ा दी गई है, साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने के लिए विभाग ने टोल फ्री नंबर 1800 296 2222 जारी किया है.

पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई
टाइगर रिज़र्व के डिविजन 02 के डीएफओ विकास अहलावत और वाइल्ड लाइफ पर 17 वर्षों से काम कर रहे विशेषज्ञ अभिषेक बताते हैं कि ‘दीवाली के दौरान अंधविश्वास के कारण उल्लुओं सहित अन्य वन्य जीवों के शिकार की आशंका रहती है. कुछ लोग तंत्र-मंत्र और धार्मिक मान्यताओं के नाम पर इनका शिकार करने की कोशिश करते हैं. जबकि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत उल्लुओं सहित संबंधित संरक्षित वन्य जीवों के शिकार और तस्करी पर प्रतिबंध है.ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा जाएगी.



Source link