Last Updated:
IPS Kamya Mihsra : बिहार की ‘लेडी सिंघम’ के नाम से मशहूर पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं. महज 22 साल की उम्र में UPSC परीक्षा पास कर IPS बनने वाली काम्या ने छह साल बाद नौकरी से इस्तीफा दे दिया था. अब JDU के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के साथ उनकी तस्वीर सामने आने के बाद राजनीति में एंट्री की अटकलें तेज हो गई हैं. जानिए कौन हैं काम्या मिश्रा, उनकी UPSC सफलता, IPS करियर और इस्तीफे की वजह.
IPS Kamya Mihsra : काम्या मिश्रा के पति भी पुलिस अधिकारी हैं.
IPS Kamya Mihsra : बिहार में ‘लेडी सिंघम’ के नाम से मशहूर पूर्व IPS काम्या मिश्रा एक बार फिर से चर्चा में हैं. काम्या 22 साल की उम्र में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा क्रैक करके IPS बनीं. इसके छह साल बाद ही उन्होंने नौकरी छोड़कर हलचल मचा दी थी. हाल ही में काम्या मिश्रा ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के साथ सोशल मीडिया में सामने आई. जिसके बाद अटकलें तेज हो गई हैं कि वह नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू से राजनीतिक पारी शुरू कर सकती हैं. हालांकि काम्या मिश्रा की ओर से इसे दीपावली की शुभकामनाओं के लिए शिष्टाचार मुलाकात बताया गया है.
कौन हैं काम्या मिश्रा?
पूर्व आईपीएस काम्या मिश्रा ओडिशा की रहने वाली हैं. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पढ़ाई की की. इसके बाद उन्होंने सिविल सेवाओं की तैयारी की और महज 22 साल की उम्र में UPSC सिविल सेवा परीक्षा 172वीं रैंक से पास की.
पति भी हैं आईपीएस
काम्या मिश्रा 2019 बैच की आईपीएस अधिकारी रही हैं. शुरुआत में उन्हें हिमाचल प्रदेश कैडर मिला था. लेकिन 2021 में उन्होंने बिहार कैडर में ट्रांसफर करा लिया था. दरअसल, उनके पति अवधेश दीक्षित भी बिहार कैडर के आईपीएस हैं. दोनों की पहली मुलाकात प्रशासनिक प्रशिक्षण के दौरान हुई थी. काम्या की पहली पोस्टिंग बिहार सचिवालय में हुई थी. इसके बाद उन्होंने दरभंगा ग्रामीण एसपी सहित कई जिम्मेदारियां संभालीं.
क्यों छोड़ी थी नौकरी?
काम्या मिश्रा ने बताया था कि वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं. उनके माता-पिता का बड़ा बिजनेस है. ऐसे में उन्हें दोनों जगह ध्यान रखना था, जो कि मुश्किल था. इसलिए उन्होंने इस्तीफा दे दिया. आइपीएस सेवा छोड़ने के बाद काम्या मिश्रा वर्तमान में जीएम आयरन एंड स्टील कंपनी की निदेशक हैं. काम्या मिश्रा के पति अवधेश दीक्षित बिहार के गोपालगंज में तैनात हैं. अवधेश ने IIT Bombay से बीटेक किया है.