कर्नाटक के शख्स की शारजाह में हत्या, कार में 9 टुकड़ों में मिला शव, पत्नी और बेटा भी लापता

कर्नाटक के शख्स की शारजाह में हत्या, कार में 9 टुकड़ों में मिला शव, पत्नी और बेटा भी लापता


होमताजा खबरदेश

कर्नाटक के शख्स की हत्या, कार में 9 टुकड़ों में मिला शव, पत्नी और बेटा लापता

Last Updated:

कर्नाटक के उडुपी निवासी एल्विन प्रकाश कुंदर की जुलाई में शारजाह में कथित हत्या कर दी गई. उनका शव ओमान जाने वाले रास्ते पर खड़ी एक कार में 9 टुकड़ों में मिला. परिवार को शक तब हुआ, जब एल्विन अचानक संपर्क से बाहर हो गए और कंपनी के रिकॉर्ड से पता चला कि वह भारत लौटे ही नहीं थे. हत्या की वजह अब तक सामने नहीं आई है और उनकी पत्नी व बेटा भी कथित तौर पर लापता हैं.

Zoom

शारजाह में एक भारतीय की मौत हो गई. (सांकेतिक तस्वीर)

यूएई के शारजाह में कर्नाटक के एक शख्स की हत्या की खौफनाक कहानी सामने आई है. इस हत्याकांड ने पूरे मामले को रहस्य बना दिया है. कर्नाटक के उडुपी जिले के कुंडापुर के रहने वाले एल्विन प्रकाश कुंदर की जुलाई में शारजाह में कथित तौर पर हत्या कर दी गई. एल्विन प्रकाश कुंदर का शव एक कार में 9 टुकड़ों में मिला. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि हत्या के बाद से उनकी पत्नी और बेटा भी कथित तौर पर लापता हैं. एल्विन प्रकाश कुंदर के भाई ने मंगलवार को बताया कि यह चौंकाने वाली घटना तब सामने आई जब उसकी लाश नौ टुकड़ों में कटी हुई मिली.

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, एल्विन प्रकाश कुंदर पिछले 14 सालों से शारजाह एयरपोर्ट पर काम कर रहा थे. शारजाह लौटने से पहले वह पिछले साल दिसंबर में अपने गृहनगर गए थे. एल्विन प्रकाश के भाई अनिल प्रशांत कुंदर ने बताया कि उनकी पत्नी टीना कुंदर शारजाह में स्कूल टीचर हैं और उनका बेटा अभी वहां 10वीं कक्षा में पढ़ रहा है. टीना मूल रूप से उडुपी के उद्यावर की रहने वाली हैं.

अनिल प्रशांत ने सोमवार को उडुपी के पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और मौत के मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा. पुलिस ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है, लेकिन वे शारजाह, UAE से आधिकारिक सूचना का इंतजार कर रहे हैं.

एक रहस्यमयी संदेश
अनिल ने बताया कि उन्होंने 20 जुलाई को एल्विन प्रकाश को फोन किया था, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया. इसके बजाय अनिल को एक संदेश मिला जिसमें कहा गया था कि वह ठीक हैं. अनिल ने कहा कि यह असामान्य था क्योंकि उनके भाई ने कभी उनसे इस तरह से बात नहीं की थी. जब उन्होंने एक हफ्ते बाद फिर से फोन किया, तब भी कोई जवाब नहीं मिला. कुछ गड़बड़ होने की आशंका में निल ने शारजाह में मौजूद एल्विन प्रकाश के सहपाठी मनोहर से संपर्क किया और उनसे एल्विन का हाल-चाल लेने को कहा.

खबरों के मुताबिक, मनोहर उस फ्लैट पर गए जो उन्हें नौकरी देने वाली कंपनी ने परिवार को दिया था. अनिल ने बताया कि चौकीदार ने उन्हें बताया कि प्रकाश भारत चले गए हैं. उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद उन्होंने कंपनी के एचआर विभाग से संपर्क किया. जिन्होंने भी शुरू में उन्हें बताया कि एल्विन प्रकाश भारत लौट आए हैं.

पासपोर्ट की जांच से सुराग मिला
अनिल ने बताया कि उन्होंने अगले दिन फिर से कंपनी को फोन किया और उन्हें बताया कि एल्विन प्रकाश भारत नहीं लौटे हैं और उनसे उनके ठिकाने का पता लगाने का अनुरोध किया. इसके बाद कंपनी ने उनके पासपोर्ट रिकॉर्ड की जांच की और पाया कि वह अभी भी शारजाह में ही थे. इसके बाद लापता व्यक्ति की शिकायत दर्ज कराई गई. अनिल ने बताया कि जांच के दौरान ओमान जाने वाले रास्ते पर खड़ी एक कार में एल्विन प्रकाश का शव मिला. बताया जा रहा है कि शव को नौ टुकड़ों में काटकर दो बैग में भरा गया था. अभी हत्या के हालात और इसके पीछे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है.



Source link