हर साल फसल बोने का झंझट खत्म! इन फलदार पौधों को लगाएं, लंबे समय तक होगी बंपर कमाई

हर साल फसल बोने का झंझट खत्म! इन फलदार पौधों को लगाएं, लंबे समय तक होगी बंपर कमाई


Last Updated:

Agriculture News: अगर किसान पारंपरिक खेती के साथ बागवानी करके ज्यादा कमाई करना चाहते हैं तो फलदार और व्यावसायिक पेड़ों की खेती अच्छा विकल्प बन सकती है. अमरूद, पपीता, नींबू, अनार और सहजन जैसे पौधों की खेती से किसान अच्छी आमदनी हासिल कर सकते हैं.

Top Deals Inside

मुरादाबाद: अगर किसान पारंपरिक खेती के साथ बागवानी करके ज्यादा कमाई करना चाहते हैं तो फलदार और व्यावसायिक पेड़ों की खेती अच्छा विकल्प बन सकती है. अमरूद, पपीता, नींबू, अनार और सहजन जैसे पौधों की खेती से किसान अच्छी आमदनी हासिल कर सकते हैं. बागवानी की खास बात यह है कि एक बार पौधे लगाने और शुरुआती देखभाल पर निवेश करने के बाद कई वर्षों तक उत्पादन मिलता रहता है. सही किस्म का चयन, उचित दूरी, सिंचाई, खाद और समय-समय पर कटाई-छंटाई का ध्यान रखकर किसान कम जमीन में भी अच्छी कमाई कर सकते हैं।

कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर दीपक मेहंदी रत्ता ने बताया कि बागबानी में बहुत सारी बागबानी की फसलें हम कर सकते हैं. उद्यान की बात करें तो कई सारे फल ऐसे होते हैं. जिनकी खेती हम कर सकते हैं. जिसमें अमरुद है ड्रैगन फ्रूट है या ऐसी फसलें हैं जो बहुत जल्दी फल देने लगते हैं. उनकी खेती करके हम अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. इसके अलावा अमरूद की खेती भी हम कर सकते हैं. अमरूद के अंदर गोल्डन या ताइवान पिंक वैरायटी बेस्ट मानी जाती है. इन वैरायटी को हम लगाते हैं. उन्होंने कहा कि मिट्टी की प्रकृति के ऊपर निर्भर कर हम फसल का चयन कर सकते हैं. ड्रैगन फ्रूट हम किसी भी प्रकार की जमीन में कर सकते हैं.

सही जमीन का करें चयन

उन्होंने कहा कि जिस खेत में पानी न खड़ा रहता हो बागवानी की फसलें हम वहां पर ही कर सकते हैं.इसके अलावा बलुई दोमट या दोमट मिट्टी हो वहां पर सब तरह के फल चल जाते हैं. अगर हमें जल्दी फल लेना है तो हम अमरूद की खेती कर सकते हैं. अमरुद एक से डेढ़ साल में फल देने लगता है और ड्रैगन फ्रूट भी डेढ़ से 2 साल में फल देने लगता है. ड्रैगन फ्रूट को हम दो विधि से लगा सकते हैं या तो हम पोल लगाकर लगा सकते हैं या फिर दूसरी विधि पोल लगाकर उसके ऊपर तने लगाकर हम लगा सकते हैं.

ड्रैगन फ्रूट डेढ़ साल में देने लगता है फल 

इससे किसान का खर्चा भी बच जाता है और फसल भी अच्छी हो जाती है. ड्रैगन फ्रूट हम लगाते हैं तो इसे फरवरी मार्च में लगा सकते हैं. डेढ़ साल में यह फल देने लगता है और पुल जाकर फल बनने लग जाता है. इसी प्रकार अन्य कई ऐसे फल है. जिनकी खेती हम आसानी से कर सकते हैं. इसकी खेती करने के लिए हमें सबसे पहले जमीन का चुनाव करना बेहद जरूरी होता है. ऐसी जमीन जहां पर बिल्कुल भी पानी खड़ा ना रहता हो. उस जमीन में हम अलग-अलग फलों की खेती कर सकते हैं.



Source link