दीपदान के साथ बुंदेली संस्कृति का भी लुत्फ उठाएं, चित्रकूट में 9 जगहों पर होंगे खास कार्यक्रम

दीपदान के साथ बुंदेली संस्कृति का भी लुत्फ उठाएं, चित्रकूट में 9 जगहों पर होंगे खास कार्यक्रम


Last Updated:

Chitrakoot News:धर्म नगरी चित्रकूट में 6 नवबंर से दिवाली मेले की शुरुआत हो गई है.जो लगभग 5 दिनों तक चलेगा.जिसमें दूर दराज से लाखों की संख्या में भक्त मां मंदाकिनी नदी में दीपदान के साथ कामतानाथ की परिक्रमा करने पहुंचेगे.ऐसे में बुंदेलखंड की लुप्त हो रही कलाओ को फिर से जीवित करने के लिए,जिला प्रशासन के द्वारा अलग अलग मेले वाले जगहों में बुंदेली लोक कलाओं के मंच बनवाये गए है.

Chitrakoot: धर्म नगरी चित्रकूट में 6 नवबंर से दिवाली मेले की शुरुआत हो गई है. जो लगभग 5 दिनों तक चलेगा. जिसमें लाखों की संख्या में भक्त मां मंदाकिनी नदी में दीपदान के साथ कामतानाथ की परिक्रमा करने पहुंचेगे. ऐसे में बुंदेलखंड की लुप्त हो रही कलाओ को फिर से जीवित करने के लिए, जिला प्रशासन के द्वारा अलग अलग मेले वाले जगहों में बुंदेली लोक कलाओं के मंच बनवाये गए है. जहां स्थानीय कलाकार अपनी अपनी प्रस्तुति देंगे. ऐसे में अगर आप भी दीपदान करने चित्रकूट आ रहे तो इन बुंदेली सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखना न भूले.

दीपवाली में दीपदान करने के लिए 25 लाख से भी ज्यादा श्रद्धालु आते है. जिनके मनोरजन और बुंदेली कलाओं को जीवित करने के लिए 9 मंच बनाए गए है. जिसमें हर रोज सुबह 10 बजे से रात लगभग 9 बजे तक बुंदेली सांस्कृतिक कार्यक्रम होते है. जिसमें स्थानीय कलाकार बुंदेलखंडी राई, कोल्हाई, दीवारी नृत्य, आल्हा जैसे कई अन्य बुंदेली कार्यक्रम होते है.ताकि चित्रकूट आने वाले लोग यहां की कलाओं को देख सके.

9 मंच किए गए तैयार 

वही इस संबंध में एडीएम स्वप्निल कुमार ने लोकल 18 को जानकारी में बताया कि दीपावली मेले को लेकर 9 मंच तैयार किए गए है. जिसमें स्थानीय कलाकार बुंदेलखंडी लोक कलाओं की प्रस्तुति दे रहे है. इसमें उनके द्वारा राई, कोल्हाई, दीवारी नृत्य, आल्हा, भक्ति गाना जैसे अन्य कलाओं को आने वाले पर्यटकों के सामने प्रस्तुत करेंगे.  यह नया बस स्टैंड बेड़ी पुलिया के पास, रानीपुर भट्ट पार्क नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम, मंदाकिनी पैलेस होटल, खोही तिराहा, भरतकूप, रामसय्या, शिवरामपुर मोड, कामदगिरि आरती स्थल परिक्रमा मार्ग, रामायण दर्शन परिक्रमा मार्ग में हो रहा है.

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त बस सेवा का संचालन 

उनका कहना है कि इन कार्यक्रमों के जरिए आने वाले लोग बुंदेलखंडी लोक कलाओं के बारे में जानेंगे.और लुप्त होती यह परंपरा फिर जीवित होगी. चित्रकूट धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसों के संचालन की तैयारी की गई है. ताक‍ि, क‍िसी भी लोगों को मेले में आने जाने में परेशानी का सामना नहीं हो. इसके लिए जिले से 40 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी, जबकि दिल्ली रूट पर 10 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं.



Source link