‘रामायण’ के बाद IPS अफसर बनकर छाएंगी साई पल्लवी, धनुष-ममूटी संग करेंगी एक्शन, डायरेक्टर की तारीफ में कही ये बात

‘रामायण’ के बाद IPS अफसर बनकर छाएंगी साई पल्लवी, धनुष-ममूटी संग करेंगी एक्शन, डायरेक्टर की तारीफ में कही ये बात


Last Updated:

Sai Pallavi New Movie: साई पल्लवी फिल्म ‘ओम: चैप्टर 1- उधिराम: द ब्लड वुड’ में IPS अफसर नित्या रेड्डी के रोल में नजर आएंगी. धनुष और ममूटी स्टारर इस फिल्म में वह लाल चंदन की तस्करी के खिलाफ एक्शन लेंगी. एक्ट्रेस ने डायरेक्टर राजकुमार पेरियासामी को हर एक्ट्रेस का ड्रीम डायरेक्टर बताया है.

Zoom

ओम: चैप्टर 1′ में IPS अफसर बनेंगी साई पल्लवी (फोटो साभार-IMDB)

नई दिल्ली: साई पल्लवी ‘रामायण’ के अलावा अपनी आने वाली फिल्म ‘ओम: चैप्टर 1- उधिराम: द ब्लड वुड’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं. इस फिल्म में एक्ट्रेस बिल्कुल नए अंदाज में नजर आने वाली हैं. वह पहली बार एक कड़क IPS अफसर का किरदार निभा रही हैं, जो लाल चंदन की अवैध तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश करने के मिशन पर निकलती है. फिल्म में उनके साथ धनुष और ममूटी भी अहम भूमिकाओं में हैं.

हाल ही में फिल्म के ऑडियो लॉन्च इवेंट में साई पल्लवी ने अपने किरदार और डायरेक्टर राजकुमार पेरियासामी के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया. उन्होंने राजकुमार की तारीफ करते हुए उन्हें हर एक्ट्रेस का ड्रीम डायरेक्टर बताया.

साई पल्लवी को खुद से ज्यादा डायरेक्टर पर था भरोसा

शुक्रवार को साईराम इंजीनियरिंग कॉलेज में फिल्म का ग्रैंड ऑडियो लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया. इस दौरान साई पल्लवी ने अपने किरदार और फिल्म से जुड़े अनुभव शेयर किए. उन्होंने बताया कि राजकुमार पेरियासामी एक शानदार डायरेक्टर हैं. वह पहले ही उनसे कह चुकी थीं कि उनकी अगली फिल्म का हिस्सा बनना चाहती हैं. डायरेक्टर ने उनकी इस बात को गंभीरता से लिया और उन्हें अपनी फिल्म में मौका दिया. साई पल्लवी ने कहा कि उनके पुलिस अफसर वाले किरदार पर डायरेक्टर को उनसे भी ज्यादा भरोसा था. उन्होंने स्टंट सीक्वेंस पर काम करने वाली पूरी टीम का शुक्रिया भी अदा किया. एक्ट्रेस के मुताबिक, राजकुमार ने उनके किरदार को कई परतों के साथ लिखा है. वह जिस तरह से महिलाओं के किरदारों को पेश करते हैं, वह कमाल है. इसी वजह से वह हर एक्ट्रेस के ड्रीम डायरेक्टर हैं.

‘अमरन’ के बाद अब ममूटी के साथ काम करने का मौका

साई पल्लवी ने अपनी पिछली फिल्म ‘अमरन’ का जिक्र करते हुए एक दिलचस्प बात भी बताई. उन्होंने कहा कि उस फिल्म में उनके किरदार को पूरे समय ममूटी कहकर पुकारा जाता था. अब उन्हें असल जिंदगी में ममूटी के साथ काम करने का मौका मिला है. एक्ट्रेस ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘पिछली फिल्म में ममूटी-ममूटी कहकर अब ममूटी सर के साथ. पता नहीं क्या मैंने इसे मैनिफेस्ट कर लिया था.’ उनका यह बयान इवेंट में चर्चा का विषय रहा.

लाल चंदन की तस्करी के खिलाफ लड़ेंगी साई पल्लवी

फिल्म में साई पल्लवी नित्या रेड्डी नाम की IPS और CBI अधिकारी के रोल में हैं. उनका किरदार काफी सख्त और मजबूत है. कहानी लाल चंदन की अवैध तस्करी के नेटवर्क के इर्द-गिर्द घूमती है. नित्या रेड्डी इस पूरे नेटवर्क की जांच के लिए ऑपरेशन ओम के तहत मैदान में उतरती हैं.

इस मिशन के पीछे उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा एक नुकसान भी है. यही वजह उन्हें न्याय पाने के लिए आगे बढ़ने की ताकत देती है. फिल्म का निर्देशन राजकुमार पेरियासामी ने किया है. इसमें धनुष और ममूटी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. ‘ओम: चैप्टर 1- उधिराम: द ब्लड वुड’ 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.



Source link