बांग्लादेश: ढाका में हिंदू महिला को घर में घुसकर पीटने का आरोप, पुलिस पर शिकायत नहीं लिखने का दावा

बांग्लादेश: ढाका में हिंदू महिला को घर में घुसकर पीटने का आरोप, पुलिस पर शिकायत नहीं लिखने का दावा


ढाका: बांग्लादेश में हिंदू और दूसरे धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. बांग्लादेश के वरिष्ठ पत्रकार शोएब चौधरी ने पोस्ट साझा किया है, जिसमे जानकारी दी है कि राजधानी ढाका के मीरपुर इलाके में हिंदू महिला श्रीमती रीता रानी के घर में घुसकर उनके साथ बेहद बर्बरता की गई. पोस्ट में आरोप लगाया गया है कि BNP (बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी) से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं और लोगों ने उनके साथ मारपीट और प्रताड़ना की. दावा है कि महिला को बुरी तरह प्रताड़ित किया गया.

यह मामला इसलिए भी चर्चा में आया क्योंकि घटना राजधानी ढाका में होने का दावा किया गया है. पोस्ट के मुताबिक, मीरपुर इलाके में BNP से जुड़े संगठन जातीयताबादी स्वेच्छासेवक दल (Jatiyatabadi Sechhasebak Dal) की मीरपुर इकाई के संयोजक फिरोज ने इस पूरी घटना का नेतृत्व किया. आरोप है कि फिरोज अपने साथियों के साथ श्रीमती रीता रानी के घर में घुसा और उनके साथ बर्बरता की.

ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने 7 नवंबर को जारी बयान में कहा कि शुरुआती जांच में मीरपुर डिवीजन के सात पुलिस थानों में ऐसी कोई शिकायत या मामला दर्ज होने का रिकॉर्ड नहीं मिला है. पुलिस ने संबंधित महिला की पहचान और वायरल तस्वीर की सच्चाई की जांच जारी रखने की बात कही है.

महिला की सुंदरता को बताया बर्बादी की वजह, बुर्का पहनने की दी सलाह!
वरिष्ठ पत्रकार शोएब चौधरी ने में पुलिस की भूमिका को लेकर भी बेहद गंभीर आरोप लगाए गए हैं. दावा किया गया है कि घटना के बाद जब श्रीमती रीता रानी न्याय की उम्मीद लेकर मीरपुर थाने पहुंचीं तो वहां के प्रभारी अधिकारी (OC) ने उनकी मदद करने के बजाय उन्हें ही जिम्मेदार ठहराने वाली टिप्पणी की. पोस्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारी ने कथित तौर पर कहा, ‘इस हिंदू महिला की सुंदरता ही उसकी बर्बादी की वजह बनी है’.

इतना ही नहीं, वरिष्ठ पत्रकार शोएब चौधरी का आरोप है कि अधिकारी ने आगे कहा, ‘अगर उसने बुर्का पहना होता तो उसके साथ ऐसा नहीं होता’

उन्होंने यह भी दावा किया गया है कि पुलिस ने महिला की शिकायत स्वीकार नहीं की और उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की. हालांकि, पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि शुरुआती जांच में किसी भी थाने में ऐसी शिकायत दर्ज होने का रिकॉर्ड नहीं मिला और न ही श्रीमती रीता रानी के थाने पहुंचने की जानकारी मिली है.



Source link