‘आप मेरे अंदर बसती हैं’ मां की पहली डेथ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं सुजैन खान, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

‘आप मेरे अंदर बसती हैं’ मां की पहली डेथ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं सुजैन खान, शेयर किया इमोशनल पोस्ट


नई दिल्ली: ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ और एंटरप्रेन्योर सुजैन खान की मां जरीन खान का आज यानी 7 नवंबर को निधन हुए एक साल हो गया है. मां की पहली पुण्यतिथि पर सुजैन उन्हें याद कर भावुक हो गईं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें जरीन खान अपने परिवार के साथ हंसी-मजाक और मस्ती करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो के साथ सुजैन ने मां के लिए एक इमोशनल नोट भी लिखा.

उन्होंने जरीन को अपनी सबसे अच्छी दोस्त, चीयरलीडर और मोटिवेटर बताया. सुजैन ने लिखा कि मां आज भी उनके अंदर ही रहती हैं. वहीं, उनकी बहन फराह अली खान ने भी मां को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर की है.

सुजैन ने मां को बताया अपनी सबसे बड़ी चीयरलीडर

सुजैन खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वह अपने परिवार के साथ मां जरीन खान के कई खुशनुमा पल दिखाती नजर आ रही हैं. वीडियो में परिवार के सभी लोग साथ में हंसते और मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ सुजैन ने अपनी मां के लिए एक इमोशनल नोट भी लिखा. उन्होंने मां को अपनी सबसे अच्छी दोस्त, चीयरलीडर और मोटिवेटर बताया. सुजैन ने लिखा कि उनकी मां वह इंसान थीं, जो उन्हें खुद पर भरोसा करना सिखाती थीं. उन्होंने आगे कहा, “मेरी खूबसूरत मम्मी, आप मेरे अंदर ही कहीं हो, जब तक हम फिर से नहीं मिलते और साथ में नाचते-गाते नहीं हैं. “सुजैन ने यह भी लिखा कि उन्हें यकीन है कि उनकी मां की वजह से स्वर्ग भी और ज्यादा मजेदार हो गया होगा. उनका यह पोस्ट मां के लिए उनके प्यार और जुड़ाव को दिखाता है.

फराह अली खान ने भी शेयर किया इमोशनल नोट

सुजैन की बहन फराह अली खान ने भी अपनी मां को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर की. उन्होंने लिखा कि जब पूरी दुनिया दिवाली की तैयारी कर रही है, तब उन्हें अपनी मां की याद आ रही है. जरीन खान उनके परिवार और कई दूसरे लोगों की जिंदगी में रोशनी लेकर आई थीं. फराह ने बताया कि मां को गुजरे एक साल हो गया है और इस बार उनकी पहली पुण्यतिथि दिवाली की पूर्व संध्या पर है.

मां को पसंद था सजना-संवरना और लोगों से मिलना

फराह ने अपनी मां के साथ दिवाली के पुराने दिनों को भी याद किया. उन्होंने बताया कि जरीन खान को सजना-संवरना, हंसी-मजाक करना और लोगों से मिलना-जुलना बहुत पसंद था. वह हर मौके को पूरे दिल से सेलिब्रेट करती थीं. उन्हें जिंदगी और लोगों से बहुत प्यार था. फराह के मुताबिक, उनकी मां की खासियत थी कि वह हर किसी को खास महसूस कराती थीं. चाहे परिवार का कोई सदस्य हो, दोस्त हो या फिर कोई नया इंसान, वह सभी को प्यार और अहमियत देती थीं.

‘आपकी रोशनी हमेशा हमारे साथ रहेगी’

फराह ने अपने नोट के आखिर में लिखा कि एक साल बीत जाने के बाद भी उन्हें लगता है कि रोशनी कभी सच में खत्म नहीं होती, बल्कि अपना रूप बदल लेती है. उनकी मां की रोशनी आज भी उन लोगों के जरिए जिंदा है, जिनकी जिंदगी को उन्होंने अपने प्यार और गर्मजोशी से छुआ था.

उन्होंने मां को याद करते हुए लिखा कि उन्हें जिंदगी से प्यार था और जिंदगी ने भी उन्हें उतना ही प्यार दिया. फराह ने कहा कि जब तक वे दूसरी दुनिया में फिर से नहीं मिलतीं, वह अपनी मां को हमेशा याद करेंगी और उनसे प्यार करती रहेंगी.



Source link