PM मोदी के जन्मदिन पर उज्जैन में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, जलाए गए कुल 33.2 लाख दीये; दिखा अद्भुत नजारा

PM मोदी के जन्मदिन पर उज्जैन में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, जलाए गए कुल 33.2 लाख दीये; दिखा अद्भुत नजारा


Last Updated:

Ujjain News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर मध्य प्रदेश में कुल 3.55 करोड़ दीये प्रज्ज्वलित किए गए, जबकि इस आयोजन के केंद्र में रहे धार्मिक नगरी उज्जैन में शिप्रा नदी के आसपास एक साथ 33.27 लाख दीये जलाए जाने का ‘विश्व रिकॉर्ड’ बनाया गया. दीयों की रोशनी में शिप्रा नदी के दोनों ओर एक अद्भुत नजारा देखने को मिला.

Zoom

पीएम मोदी के जन्मदिन पर उज्जैन में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

Ujjain News: उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर सेवा संकल्प अभियान के तहत भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रामघाट पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर अभियान की शुरुआत की. इसके साथ ही शिप्रा तट और महाकाल महालोक में एक साथ 33 लाख दीये प्रज्ज्वलित किए गए. सिर्फ तीन मिनट में हुए दीप प्रज्ज्वलन से शिप्रा के घाट रोशनी से नहा उठे.

उज्जैन के रामघाट पर मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंघी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया. मुख्यमंत्री के दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही सायरन बजा और हजारों वॉलिंटियर्स ने शिप्रा नदी के दोनों तटों पर सजाए गए 25 लाख दीयों को एक साथ जलाना शुरू किया. शिप्रा तट और महाकाल महालोक को मिलाकर कुल 33 लाख दीये प्रज्ज्वलित किए गए. यह अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है.

दीयों की रोशनी में दिखा अद्भुत नजारा
रामघाट, दत्त अखाड़ा, केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट और भूखी माता घाट समेत महाकाल महालोक में दीपों की रोशनी ने अद्भुत नजारा पेश किया. करीब 25 हजार वॉलिंटियर्स ने महज तीन मिनट में दीप प्रज्ज्वलन पूरा किया. इस दौरान सभी ने मां शिप्रा की आरती में शामिल होकर आराधना की. वहीं कार्तिक मेला ग्राउंड पर भी वॉलिंटियर्स ने दीपों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चित्र बनाया और उनके जन्मदिन का उत्सव मनाया.

बनाया गया विश्व रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उज्जैन में हुआ यह दीपोत्सव श्रद्धा, सेवा और संकल्प का संदेश देता नजर आया. शाम सात बजे जैसे ही सायरन बजा, ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत तीन मिनट के भीतर हर जगह दीये जलाए गए. शिप्रा तट और महाकाल महालोक में एक साथ 33.27 लाख दीये प्रज्ज्वलित किए गए जो विश्व रिकार्ड है. इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश में अभूतपूर्व जनभागीदारी देखी गई और दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा का संदेश फैलाया गया.

(भाषा इनपुट के साथ)



Source link