आग में क्षतिग्रस्त हुई बदियाकोट धरोहर को संवारने की तैयारी, 1500 साल पुराने आदिबद्री मंदिर का होगा पुनर्निर्माण

आग में क्षतिग्रस्त हुई बदियाकोट धरोहर को संवारने की तैयारी, 1500 साल पुराने आदिबद्री मंदिर का होगा पुनर्निर्माण


Last Updated:

Adibadri Temple: बागेश्वर में आग से क्षत‍िग्रस्‍त हुए बदियाकोट आदिबद्री भगवती मंदिर का पुनर्निर्माण कराया जाएगा. इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है. इसमें आने वाली लागत का आंकलन क‍िया जा रहा है. 16 अक्टूबर 2026 की सुबह मंद‍िर में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ था. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते मंदिर का मुख्य ढांचा जलकर राख हो गया था.

Bageshwar: बागेश्वर में आग से क्षत‍िग्रस्‍त हुए बदियाकोट आदिबद्री भगवती मंदिर का पुनर्निर्माण कराया जाएगा. इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है. इसमें आने वाली लागत का आंकलन क‍िया जा रहा है. कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया ने बताया कि मंदिर का भव्य पुनर्निर्माण हमारी प्राथमिकता है. इसके लिए मुख्यमंत्री से आर्थिक सहायता की मांग की गई थी. अग्निकांड में मंदिर को हुए नुकसान को देखते हुए सरकार की ओर से अधिकारियों को पुनर्निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं. मंदिर के भव्य पुनर्निर्माण के लिए सरकार हरसंभव वित्तीय और प्रशासनिक सहयोग प्रदान करेगी.

बताते चले कि‍, 16 अक्टूबर 2026 की सुबह तड़के भीषण आग लगने से मंद‍िर को भारी नुकसान हुआ था. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते मंदिर का मुख्य ढांचा जलकर राख हो गया था. करीब 1500 साल पुराने इस मंदिर में मौजूद प्राचीन कुमाऊंनी काष्ठकला और पारंपरिक लकड़ी की नक्काशी भी आग की भेंट चढ़ गई थी. इस घटना से क्षेत्र के लोगों में गहरा दुख है. प्रारंभिक आकलन के अनुसार हादसे में करीब चार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था.

मंद‍िर न‍िर्माण के खर्च की आधि‍कारि‍क पुष्‍ट‍ि अबतक नहीं

मंदिर समिति के अध्यक्ष भरत दानू ने बताया कि अगलगी की घटना से मंद‍िर को काफी नुकसान हुआ है. उनका कहना है की जल्‍द ही मंद‍िर में भक्‍त दर्शन करने लगेंगे. इसकी तैयारी चल रही है. मंदिर बनाने की घोषणा हो चुकी है, लेकिन मंदिर निर्माण में कितना बजट लगेगा. इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है. बताते चले की मंदिर कपकोट तहसील मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर दुर्गम क्षेत्र में स्थित है. सड़क और भौगोलिक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण होने के कारण दमकल की गाड़ियां समय पर मौके तक नहीं पहुंच सकी.

आठवीं शताब्दी के बीच का प्राचीन धार्मिक स्थल

इस मंदिर को पांचवीं से आठवीं शताब्दी के बीच का प्राचीन धार्मिक स्थल माना जाता है. इसकी पहचान सदियों पुरानी कुमाऊंनी स्थापत्य कला और बारीक लकड़ी की नक्काशी से थी. आग में इन ऐतिहासिक धरोहरों को भारी क्षति पहुंचायी. घटना के बाद प्रशासनिक और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने भी घटना पर दुख जताते हुए मंदिर के शीघ्र पुनर्निर्माण के निर्देश दिए हैं. यह हादसा केवल एक मंदिर को नुकसान पहुंचने की घटना नहीं है, बल्कि कुमाऊं की सदियों पुरानी धार्मिक, सांस्कृतिक और स्थापत्य विरासत के लिए भी बड़ी क्षति मानी जा रही है.



Source link