Last Updated:
Special Firecrackers: दीपावली आते ही पटाखों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिलता है. हालांकि, बढ़ते प्रदूषण और सुरक्षा की चिंताओं के बीच इस बार बाजारों में एक नया और अनोखा ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. हम बात कर रहे हैं इलेक्ट्रिक पटाखे की, जो इस दीपावली शहर में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.
बहराइच: दीपावली आते ही पटाखों को लेकर बाजारों में उत्साह है. हालांकि, बढ़ते प्रदूषण और सुरक्षा को देखते हुए बहराइच के बाजारों में एक नया और अनोखा ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. हम बात कर रहे हैं इलेक्ट्रिक पटाखे की, जो इस दीपावली शहर में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और लोग इसकी जमकर खरीदारी कर रहे हैं.
यह इको-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक पटाखा कई बेहतरीन खूबियों से लैस है. इसमें पारंपरिक पटाखों के विपरीत न तो कोई धुआँ होता है और न ही किसी प्रकार का प्रदूषण फैलता है. साथ ही जलने के बाद कागजों का कचरा भी जमा नहीं होता.इसे एक बार खरीदकर आसानी पांच से छः साल तक इस्तेमाल किया जा सकता है. सही रखरखाव करने पर यह अगले साल भी काम आ सकता है.
बिजली की खपत भी ना के बराबर
दुकानदार मनीष जायसवाल बताते हैं कि यह पटाखा बिजली की बहुत कम खपत करता है. इसकी ऊर्जा खपत महज 60-70 वॉट के आसपास है, जो कि एक सामान्य पंखे से भी कम है. शानदार फीचर्स और रिमोट कंट्रोल सुविधा के साथ दुकानदार मनीष जायसवाल ने जानकारी दी कि इस इलेक्ट्रिक पटाखे में रोशनी के लिए आकर्षक झालरें और साउंड सिस्टम दिया गया है. यह मशीन हैप्पी दिवाली बोलने के साथ-साथ पारंपरिक पटाखों की चटाई जैसी जोरदार आवाज़ भी निकालती है. इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें बटन के साथ-साथ रिमोट कंट्रोल की भी सुविधा मिलती है. यदि इसे छत या किसी ऊंचे स्थान पर लगा दिया जाए, तो बच्चे कमरे में बैठकर बिना किसी जलने के डर के सुरक्षित तरीके से इसे ऑपरेट कर सकते हैं.
कीमत और बहराइच की बाजार में खरीदने का स्थान
बाजार में इस इको-फ्रेंडली ट्रेंडिंग पटाखे की कीमत 2,000 से 2,200 रुपए के आसपास है. यदि आप भी इसे खरीदना चाहते हैं, तो बहराइच शहर के पीपल चौराहे पर स्थित मॉडर्न इलेक्ट्रिक की दुकान पर जाकर इसे आसानी से प्राप्त कर सकते हैं. त्योहार के इस सीजन में पर्यावरण को सुरक्षित रखते हुए बच्चों की खुशी बनाए रखने के लिए यह इलेक्ट्रिक पटाखा लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है और बाजार में इसकी जबर्दस्त डिमांड देखने को मिल रही है.