Last Updated:
Raha Kapoor Birthday: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने बेटी राहा का चौथा जन्मदिन खास अंदाज में मनाया. आलिया ने बर्थडे सेलिब्रेशन की प्यारी तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें राहा केक काटती और रंगों से खेलती नजर आईं. इस दौरान आलिया का फ्लोरल ड्रेस लुक भी चर्चा में रहा.
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर अब 4 साल की हो गई हैं. 6 नवंबर को कपल ने अपनी लाडली का जन्मदिन खास अंदाज में मनाया. इस खास दिन की झलकियां आलिया ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस भी प्यार लुटा रहे हैं. तस्वीरों में कहीं राहा अपने मम्मी-पापा के साथ केक काटती दिखीं, तो कहीं रंगों से खेलती नजर आईं. वहीं, बेटी के बर्थडे पर आलिया का खूबसूरत फ्लोरल लुक भी लोगों का ध्यान खींच रहा है.
आलिया ने इंस्टाग्राम पर राहा के बर्थडे सेलिब्रेशन की कई प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं. पहली तस्वीर में रणबीर और आलिया अपनी बेटी को गोद में लिए नजर आ रहे हैं. तीनों मिलकर राहा का टू-टियर बर्थडे केक काट रहे हैं. इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही है.
बर्थडे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर में राहा का खास केक नजर आ रहा है. इस केक पर रणबीर, आलिया और राहा की तस्वीर बनाई गई थी. वहीं, दूसरी फोटो में राहा मस्ती करती और इधर-उधर दौड़ती दिख रही हैं. इन तस्वीरों से साफ है कि कपल ने अपनी बेटी के इस खास दिन को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
एक तस्वीर में आलिया अपनी लाडली राहा को सीने से लगाए और किस करती नजर आ रही हैं. मां-बेटी का यह प्यारा पल फैंस को खूब पसंद आ रहा है. वहीं, एक दूसरी तस्वीर में राहा रंगों से रेनबो बनाती दिख रही हैं. आखिरी फोटो में आलिया अपनी बेटी को चीयर करती नजर आती हैं. पीछे लगे बैनर पर ‘राहा का चौथा जन्मदिन’ लिखा हुआ है.
राहा के जन्मदिन की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया. सोनू सूद से लेकर दिशा परमार तक कई सेलेब्स ने कमेंट कर राहा को बर्थडे बधाई दीं. एक फैन ने आलिया, रणबीर और राहा को सबसे प्यारा परिवार बताया. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि पलक झपकते ही राहा इतनी बड़ी हो गईं.
बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अप्रैल 2022 में शादी की थी. इसके कुछ महीने बाद नवंबर 2022 में उनके घर बेटी राहा का जन्म हुआ. दोनों अक्सर अपनी बेटी के साथ बिताए खास पलों की झलक सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. हालांकि, वे राहा की प्राइवेसी का भी खास ध्यान रखते हैं.
राहा के बर्थडे सेलिब्रेशन में आलिया भट्ट का फैशन सेंस भी चर्चा में रहा. एक्ट्रेस ने Summer Away की Mirabel फ्लोरल ड्रेस पहनी थी. इस मिनी ड्रेस में वी-नेकलाइन और थ्री-क्वार्टर स्लीव्स दी गई थीं. स्लीव्स से लेकर ड्रेस के निचले हिस्से तक रफल डिटेलिंग थी. इसके साथ एक अलग स्कार्फ भी था, जो उनके लुक को खास बना रहा था.
आलिया ने अपने लुक को सेंटर-पार्टेड वेवी हेयरस्टाइल के साथ पूरा किया. उन्होंने न्यूड मेकअप और पिंक लिपस्टिक लगाई थी. कानों में ईयररिंग्स पहनकर एक्ट्रेस ने अपने लुक को सिंपल और एलिगेंट रखा. बेटी के जन्मदिन पर उनका यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है.
बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अप्रैल 2022 में शादी की थी. इसके कुछ महीने बाद नवंबर 2022 में उनके घर बेटी राहा का जन्म हुआ. दोनों अक्सर अपनी बेटी के साथ बिताए खास पलों की झलक सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. हालांकि, वे राहा की प्राइवेसी का भी खास ध्यान रखते हैं.
हाल ही में आलिया ने फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर के भगवान राम वाले किरदार की तारीफ की थी. उन्होंने फिल्म के सेट से राहा की कुछ झलकियां भी शेयर की थीं. आलिया ने रणबीर के लिए लिखा था कि उन्होंने इस फिल्म में अपना सबकुछ लगा दिया और इसके बाद भी अपनी बेटी के लिए उतना ही प्यार और समय रखा. एक्ट्रेस ने रणबीर और फिल्म से जुड़े सभी लोगों पर गर्व जताया था.