Last Updated:
6 नवंबर को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लाडली राहा ने अपना चौथा जन्मदिन मनाया. राहा की दादी नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर राहा की बर्थडे पार्टी की फोटोज शेयर की हैं. उन्होंने रणबीर संग लाडली की फोटो शेयर कर उसे जन्मदिन की बधाई दी.
6 नवंबर को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी ने चौथा बर्थडे मनाया.
नई दिल्ली. रणबीर कपूर अपनी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. एक्टर ने नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में श्रीराम का रोल अदा किया है. बीते शुक्रवार 6 नवंबर को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लाडली राहा ने अपना चौथा जन्मदिन मनाया. राहा की दादी नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कर अपनी पोती के जन्मदिन की झलकियां शेयर की हैं. उन्होंने रणबीर के साथ राहा की एक फोटो भी शेयर की है.
नीतू कपूर ने राहा के जन्मदिन की झलक शेयर की है. दिग्गज एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर राहा के जन्मदिन के जश्न की एक क्यूट तस्वीर साझा की. इस तस्वीर में एक छोटी सी हथेली नजर आ रही है, जिसके नाखूनों पर रंग-बिरंगी नेल पॉलिश लगी हुई है. माना जा रहा है कि यह हाथ राहा का ही है. हथेली के नीचे एक बेहद प्यारा और रंगीन कार्ड रखा हुआ दिखाई दे रहा है, जिस पर ‘राहा पार्टी’ लिखा है.
नीतू कपूर ने दिखाई झलक
जन्मदिन के इस कार्ड को काफी मजेदार अंदाज में डिजाइन किया गया है. इसमें गुब्बारों से सजी स्कूल वैन, पार्टी का बैनर और नेल पॉलिश की बोटल बनी हुई है. कार्ड का कलरफुर और चुलबुला डिजाइन बच्चों की पार्टी की थीम की झलक देता है. नीतू ने इस तस्वीर के साथ जन्मदिन के आयोजन को लेकर कोई खास जानकारी नहीं दी. हालांकि, उनकी इस छोटी सी झलक ने फैंस को राहा की बर्थडे पार्टी की बाकी तस्वीरों का इंतजार करने पर मजबूर कर दिया है.
नीतू कपूर इंस्टाग्राम
गौरतलब है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी बेटी को मीडिया और सोशल मीडिया की चकाचौंध से दूर रखने की कोशिश करते हैं. दोनों अक्सर राहा की तस्वीरें साझा करने से बचते हैं और उनकी निजता का खास ध्यान रखते हैं. हालांकि राहा को पैपराजी के कैमरा में अक्सर कैद किया जाता है.
नीतू कपूर इंस्टाग्राम
बता दें, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने साल 2022 में शादी की थी. शादी के कुछ महीने बाद ही कपल ने अपनी बेटी राहा का स्वागत किया था.