Last Updated:
यश ने फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ में रावण बनकर खूब सुर्खियां बटोरी हैं, लेकिन हिंदी वर्जन में उनके किरदार को आवाज एक्टर शरद केलकर ने दी है. अब शरद ने खुलासा किया है कि यश के लिए डबिंग करना उनके लिए आसान नहीं था. उन्होंने बताया कि इस दौरान किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा और रावण के कौन से सीन उन्हें सबसे ज्यादा पसंद आए.
नई दिल्ली. फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ में रणबीर कपूर भगवान राम तो यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म रिलीज होने के बाद से ही दोनों सितारों की एक्टिंग की चर्चा हो रही है. खासकर यश के रावण वाले अवतार ने दर्शकों का ध्यान खींचा है. हालांकि, पर्दे पर यश की दमदार आवाज सुनकर शायद ही किसी को पता चले कि हिंदी वर्जन में उनके डायलॉग किसी दूसरे कलाकार ने बोले हैं. इस काम की जिम्मेदारी एक्टर शरद केलकर ने संभाली है. अब उन्होंने खुलासा किया है कि यश के लिए डबिंग करना उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था. उन्होंने यह भी बताया कि इस किरदार को आवाज देने में उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा और कौन से सीन उनके दिल के करीब हैं.
शरद केलकर ने वैरायटी इंडिया से खास बातचीत की. इस बातचीत में उन्होंने ‘रामायण’ के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि फिल्म के हिंदी वर्जन में यश के किरदार रावण को आवाज देने के लिए नितेश तिवारी और उनकी टीम ने उनसे संपर्क किया था. शरद ने बताया नितेश तिवारी के साथ काम करना चाहते थे. उन्होंने बताया कि पिछले साल उनकी मुलाकात रवि दुबे के घर पर निर्देशक से हुई थी. उस समय नितेश फिल्म की तैयारी में बिजी थे. फोटो साभार-@sharadkelkar/Instagram
शरद केलकर ने वैरायटी इंडिया से खास बातचीत की. इस बातचीत में उन्होंने ‘रामायण’ के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि फिल्म के हिंदी वर्जन में यश के किरदार रावण को आवाज देने के लिए नितेश तिवारी और उनकी टीम ने उनसे संपर्क किया था. शरद ने बताया नितेश तिवारी के साथ काम करना चाहते थे. उन्होंने बताया कि पिछले साल उनकी मुलाकात रवि दुबे के घर पर निर्देशक से हुई थी. उस समय नितेश फिल्म की तैयारी में बिजी थे. फोटो साभार-@sharadkelkar/Instagram
Add News18 as
Preferred Source on Google
निर्देशक नितेश तिवारी ने इस फिल्म को रावण के एक निगेटिव शक्ति के रूप में उभरने की कहानी के इर्द-गिर्द बुना है. शरद ने कहा कि आम तौर पर दर्शकों ने भगवान राम के बचपन और जीवन को तो देखा है. लेकिन, रावण का अतीत- वह कहां से आया और उसके साथ क्या घटनाएं घटीं-यह अब तक पर्दे पर विस्तृत रूप से नहीं दिखाया गया था. फिल्म में अयोध्या के सीन्स की तुलना में रावण के शुरुआती जीवन और उसकी जर्नी को काफी ज्यादा विस्तार दिया गया है. फोटो साभार-@sharadkelkar/Instagram
शरद केलकर ने यश की एक्टिंग की जमकर तारीफ की, लेकिन उन्होंने यह स्वीकार किया कि हिंदी डबिंग आसान नहीं थी. एक्टर ने बताया कि यश हिंदी काफी अच्छी बोलते हैं, लेकिन उनकी मुख्य भाषा कन्नड़ है, इसलिए उनके हिंदी उच्चारण और शब्दों की लय में थोड़ा कन्नड़ एक्सेंट आ रहा था. इसी वजह से मेकर्स ने हिंदी बेल्ट के दर्शकों के लिए एक अलग वॉयस आर्टिस्ट चुनने का फैसला लिया. शरद ने बताया कि कन्नड़ वर्जन में यश ने खुद अपनी शानदार आवाज में कमाल का काम किया है.
डबिंग के दौरान यश और शरद केलकर ने एक-दूसरे के साथ मिलकर काम किया. शरद ने बताया कि यश बहुत ही मिलनसार इंसान हैं. वे डबिंग के दौरान खुद लगातार सुझाव देते थे और पूछते थे कि क्या किसी सीन को और बेहतर बनाया जा सकता है. पूरी टीम एक ही विजन के साथ काम कर रही थी ताकि हिंदी दर्शकों को सबसे बेहतरीन एक्सपीरियंस मिले.
शरद केलकर ने बताया कि ‘रामायण’ की डबिंग उनके करियर के सबसे थकाने वाले एक्सपीरियंस में से एक रही. उन्होंने यश की मेहनत की तारीफ करते हुए कहा कि रावण का किरदार शायद उनके करियर की सबसे मुश्किल रोल्स में से एक है. एक्टर को फिल्म के तीन सीन सबसे ज्यादा पसंद आए. इनमें रावण के दस सिर वाला सीन, विद्युतजिह्वा वाला सीन और शुरुआत में ब्रह्मा जी से वरदान मांगने वाला हिस्सा शामिल है. खासकर दस सिर वाले सीन ने उन्हें काफी प्रभावित किया.
शरद के मुताबिक, रावण बहुत बुद्धिमान और पढ़ा-लिखा व्यक्ति था. उसे कई विषयों की अच्छी जानकारी थी और उसका अपने फैसलों पर पूरा अधिकार था. इसलिए डबिंग करते समय उन्होंने ध्यान रखा कि रावण की आवाज में कहीं भी उलझन या कमजोरी नजर न आए. हालांकि, एक सीन ऐसा था जिसमें रावण अपने दस सिरों से युद्ध में जाने या इंतजार करने को लेकर सलाह लेता है. शरद को यह सीन बेहद पसंद आया. उन्होंने इस सीन को शानदार तरीके से पर्दे पर उतारने के लिए नितेश तिवारी और यश की तारीफ की. फोटो साभार-@sharadkelkar/Instagram
आपको बता दें कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म में रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान के किरदार में हैं. फिल्म ने रिलीज के शुरुआती दो दिनों में दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. वहीं, भारत में इसका नेट कलेक्शन भी 100 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है. फाइल फोटो.