Diwali Special Train: दिवाली पर जाना है घर तो इन ट्रेनों में मिलेगा कंफर्म टिकट! भोपाल रेलवे ने चलाई 20 स्पेशल ट्रेन

Diwali Special Train: दिवाली पर जाना है घर तो इन ट्रेनों में मिलेगा कंफर्म टिकट! भोपाल रेलवे ने चलाई 20 स्पेशल ट्रेन


Last Updated:

Dipawali Special Train: दीपावली पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भोपाल रेलवे ने 20 स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं. स्टेशन पर रोजाना एक लाख से अधिक यात्री पहुंच रहे हैं. भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए 30 जवान तैनात किए गए हैं. साथ ही 18 कैमरों, 13 एआई और 5 फेस रिकग्निशन कैमरों से निगरानी की जा रही है.

Zoom

भोपाल से चलेंगी 20 दिवाली स्पेशल ट्रेने

भोपाल. 8 नवंबर को देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जाना है. दूसरे राज्य में रह रहे प्रवासी लोग त्योहार मनाने अपने-अपने घर जा रहे है. रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर लोगों की जमावड़ा उमड़ पड़ा है. भीड़ को मध्यनजर रखते हुए रेलवे बड़ी खुशखबरी दी है. भोपाल में दीपावली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं. यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने 20 स्पेशल ट्रेनें चलाई है. ताकि लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न हो और नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम किया जा सके..

त्योहार के सीजन में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है. स्थिति यह है कि हर दिन एक लाख से अधिक यात्री स्टेशन पर पहुंच रहे हैं. स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करना रेलवे के लिए चुनौती बना हुआ है. इसके लिए रेलवे ने कड़े इंतजाम किए हैं. स्टेशन परिसर में 30 जवानों को तैनात किया गया है और 18 कैमरों की मदद से स्टेशन के अलग-अलग हिस्सों और भीड़ की निगरानी की जा रही है. इसके साथ ही स्टेशन पर 13 एआई कैमरे और 5 फेस रिकग्निशन कैमरे लगाए गए हैं.

आरपीएफ और कमर्शियल टीम तैनात
यात्रियों को स्टेशन पर आने-जाने में कोई परेशानी न हो इसके लिए अलग-अलग पॉइंट बनाए गए हैं. इन पॉइंट्स के जरिए यात्रियों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा रहा है. स्टेशन पर रेलवे की आरपीएफ और कमर्शियल टीम मिलकर क्राउड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. रेलवे प्रशासन का मुख्य उद्देश्य त्योहार के दौरान यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक सफर उपलब्ध कराना है. दीपावली पर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों और परिवारों तक पहुंचने के लिए ट्रेन से यात्रा करते हैं. ऐसे में अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन के साथ सुरक्षा, निगरानी और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था की गई है.



Source link