Last Updated:
Rangoli Design: 8 नवंबर को देश भर में दिपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा. लेकिन इससे एक दिन पहले छोटी दीवाली मनायी जाती है. ऐसे में आज इस मौके पर घर की सजावट को पूरा करने के लिए रंगोली डालना तो जरूरी है. ऐसे में आप यहां 6 आसानी से बन जाने वाले डिजाइन देख सकते हैं. खासबात ये है कि इनमें से कई डिजाइन को बनाने के लिए ज्यादा कलर्स की भी जरूरत नहीं है.
छोटी दीवाली पर बनाने के लिए ये यदि आप रंगोली डिजाइन देख रहे हैं, तो ये परफेक्ट डिजाइन है. इसमें आपको सिर्फ 3 कलर्स की जरूरत है. साथ ही डिजाइन भी आसान है. इसमें सिर्फ सेंटर में एक कमल का फूल बनाना है, और चारों ओर सिंपल लाइन्स बपनानी है. इसे आप फूलों की पंखुड़ियों से भी बना सकते हैं.
अगर आप सिंपल लेकिन एस्थेटिक रंगोली डिजाइन अपने इंट्रेंस के लिए खोज रहे हैं, तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. इसे बनाना भी आसान है. इसे आप बहुत ही छोटे साइज में भी बना सकते हैं. ये डिजाइन भी आसान और बहुत सिंपल है, इसमें इस्तेमाल होने वाले कलर्स इसे एस्थेटिक लुक देते हैं.
छोटी दीवाली पर आसान सी रंगोली बनाने के लिए ये डिजाइन बेस्ट है. कलश पूजा-पाठ में इस्तेमाल होता है. लेकिन आप इसे रंगोली से भी दरवाजे पर बना सकते हैं. इसके लिए सिर्फ 3 रंगों का इस्तेमाल करना जरूरी है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
कमल वाली रंगोली दीवाली पर बनाने के लिए बेहतरीन डिजाइन है. इसका धार्मिक महत्व भी है. कमल का फूल मां लक्ष्मी को प्रिय है. ऐसे में इसे आंगन और मुख्य प्रवेश द्वार पर बनाना अच्छा माना जाता है. साथ ही इसे बनाना भी आसान है. इसमें कमल के फूल के अलावा लाइन्स का इस्तेमाल किया गया है.
मां लक्ष्मी की तस्वीर में हाथी अपने सूंड में कमल लिए खड़ा दिखता है. ये रंगोली डिजाइन इससे ही इंस्पायर्ड है. सिर्फ 3 रंगों से आप इस डिजाइन को बना सकते हैं. अगर आपकी ड्रॉइंग अच्छी है तो इस डिजाइन को बनाने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा. साथ ही ये डिजाइन गेट के सामने बनाने के लिए बेहतरीन विकल्प है.
मोर रंगोली डिजाइन बहुत ही खूबसूरत लगते हैं. ऐसे में छोटी दीवाली पर आप इसे बनाकर अपने आंगन की रौनक को डबल कर सकते हैं. लेकिन इसे बनाते समय ये ध्यान रखें कि आपके पास कलर्स की वैरायटी ज्यादा हो. क्योंकि मोर की खूबसूरती उसके रंगों से होती है, चाहे वो असली हो या नकली. यदि आप इस तस्वीर से डिजाइन बना रहे हैं, तो आपका आंगन सिर्फ दीयों से ही नहीं रंगों के जादू से भी चमक उठेगा.