Last Updated:
Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के भरेह इलाके के पहलन गांव में हत्या की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया था. महिला की एक नवंबर को हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद महिला के भाई अभिलाख सिंह की ओर से इस सिलसिले में भरेह थाने में 3 नवंबर को अपने बहनोई शिवपूजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया.
पति ने पत्नी की हत्या की.
इटावा : अपनी ही बीवी की गला घोट कर हत्या करने वाले 25000 के इनामी फरार क्रूर पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एक नवंबर को हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद पति फरार हो गया था जिसे कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
यह है मामला
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के भरेह इलाके के पहलन गांव में हत्या की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया था. महिला की एक नवंबर को हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद महिला के भाई अभिलाख सिंह की ओर से इस सिलसिले में भरेह थाने में 3 नवंबर को अपने बहनोई शिवपूजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया. पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहे पति शिवपूजन सिंह की गिरफ्तारी के लिए इटावा पुलिस ने 25000 रुपए का इनाम भी घोषित किया.
गला दबाकर हत्या कर
पुलिस ने उसे महुआसूड़ा के पास से उस समय दबोच लिया, जब वह कहीं जाने की तैयारी में खड़ा था. पहलन गांव निवासी शिवपूजन ने एक नवंबर की रात पत्नी अवधेश कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी थी. ताजा खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने पत्नी के साथ मारपीट की और उसका गला दबा दिया था. मां को बचाने के लिए बड़ी बेटी संध्या पिता के पैर पकड़कर गिड़गिड़ाती रही, लेकिन आरोपी ने उसे लात मारकर दूर कर दिया. मां की मौत के बाद चारों बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे थे.
क्या बोला बहनोई?
मृतका के भाई अभिलाख सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. अवधेश कुमारी के भाई अपना बताया कि उनके बहनोई ने उनकी बहन की शराब के नशे में गला दबा करके हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. इससे पहले भी बहन के साथ मारपीट किया से ही घटनाओं को अंजाम दे चुका है करीब 2 साल पहले भी बहन के साथ में मारपीट करने के बाद हाथ तोड़ दिया था तब भी पुलिस में शिकायत की गई थी जिस पर शिव पूजन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था करीब 6 महीने जेल में रहने के बाद में उसकी रिहाई हुई थी.
इटावा के एसपी देहात श्रीश चंद्र में बताया कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए अभियान के क्रम में पत्नी की हत्या करने वाले 25000 रुपए के इनामी शिवपूजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करके उसे जेल भेज दिया गया है. पत्नी के हत्या के मामले में शिवपूजन सिंह के खिलाफ कड़े सबूत मिले हैं जिसके बाद शिवपूजन सिंह की गिरफ्तारी की गई है और उसको गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है.