Diwali: ऐसी आवाज कि रह जाएंगे हैरान! जगदलपुर के पटाखा बाजार में आई नई वैरायटी, जानिए क्या है खास

Diwali: ऐसी आवाज कि रह जाएंगे हैरान! जगदलपुर के पटाखा बाजार में आई नई वैरायटी, जानिए क्या है खास


Last Updated:

Bastar Diwali Shopping: दिवाली की शॉपिंग के लिए जगदलपुर के लालबाग में पटाखा मार्केट सज चुका है. बाजार में चाइना पटाखे, स्काई शॉट, रॉकेट और पीकॉक जैसी नई वैरायटी की सबसे ज्यादा मांग है.

Bastar Diwali Shopping: दिवाली की शॉपिंग के लिए जगदलपुर के लालबाग में पटाखा मार्केट सज चुका है. बाजार में अलग-अलग तरह के पटाखों की लगभग 50 से अधिक दुकानें लग चुकी हैं, जहां ग्राहकों के लिए कई नई वैरायटी उपलब्ध कराई गई हैं.

जगदलपुर के इस बाजार में चाइना पटाखे, रॉकेट, पीकॉक और स्काई शॉट जैसी नई वैरायटी सबसे ज्यादा मांग में हैं. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस साल अच्छी क्वालिटी के पटाखों की बिक्री की जा रही है. बाजार में 10 से 15 रुपये से लेकर 5000 से 6000 रुपये तक के पटाखे मिल रहे हैं. बाजार में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की बंदूकें और 150 से अधिक वैरायटी के पटाखे उपलब्ध हैं. यहां रिटेल और होलसेल दोनों दरों पर पटाखे बेचे जा रहे हैं, और अच्छी कीमत के लिए ग्राहकों को अलग-अलग दुकानों पर पता करना होगा.

विक्रेता का पक्ष
पटाखा विक्रेता प्रभात कुमार साहू ने बताया कि इस साल दिवाली पर नई वैरायटी के पटाखों की भरमार है और बाजार में ऐसे पटाखे आए हैं जिनकी आवाज से लोग हैरान रह जाएंगे. उन्होंने कहा कि अनार, चाइना पटाखे, सिंबा बम, और टॉप टाइगर जैसी वैरायटी उपलब्ध हैं, जो बच्चों और बड़ों दोनों की सुरक्षा का ध्यान रखकर लाई गई हैं.

अलग-अलग रेंज के सुरक्षित पटाखे उपलब्ध
त्योहार के नजदीक आने पर बाजार में खरीदार लगातार पहुंच रहे हैं और विक्रेता सुरक्षा मानकों के साथ ग्राहकों को विभिन्न रेंज के सुरक्षित पटाखे उपलब्ध करा रहे हैं.



Source link