फराह खान की वो सुपरहिट, जिसके गानों ने मचाया था धमाल, इंडस्ट्री के लोगों ने श्रेया घोषाल को न लेने की दी थी नसीहत


Last Updated:

फराह खान ने साल 2004 में ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मैं हूं ना’ से बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी. ये उनकी पहली फिल्म थी जिसका सुपरहिट गाना श्रेया घाषोल ने कहा था. अपने लेटेस्ट व्लॉग में फराह खान ने बताया कि कैसे इंडस्ट्री के लोगों ने उन्हें श्रेया पर भरोसा न जताने की नसीहत दी थी लेकिन फराह और अनु मलिक को सिंगर पर पूरा भरोसा था.

Top Deals Inside

फराह खान की हिट, जिसके गानों के लिए श्रेया पर भरोसा न जताने की मिली थी नसीहतZoom

फराह खान ने साल 2004 में ‘मैं हूं ना’ से बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत की थी.

नई दिल्ली. फराह खान इन दिनों अपने व्लॉग को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. हाल ही में डायरेक्टर-यूट्यूबर फराह खान सिंगर श्रेया घोषाल के घर पहुंचीं. इस व्लॉग के दौरान श्रेया घोषाल और फराह खान ने अपनी फिल्मों के बारे में बात की. सिंगर ने डायरेक्टर की पहली फिल्म के लिए गाना गाया था. फराह खान ने बताया कि इंडस्ट्री के लोगों ने उन्हें श्रेया घोषाल पर भरोसा न जताने की नसीहत दी थी.

फराह खान ने साल 2004 में फिल्म ‘मैं हूं ना’ से बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी. फराह खान ने अपनी पहली ही फिल्म में शाहरुख खान, सुष्मिता सेन, अमृता राव और जायद खान को साइन किया था. इस फिल्म के गाने ‘मैं हूं ना’ को श्रेया घोषाल ने आवाज दी थी. फराह और श्रेया ने अपनी इस फिल्म के बारे में बातचीत करते हुए अपनी पुरानी यादों को ताजा किया.

‘देवदास’ के गाने से पहले फराह ने श्रेया को दिया था मौका

डायरेक्टर फराह खान ने बताया कि जब उन्होंने ‘मैं हूं ना’ के लिए श्रेया को अप्रोच किया था, उस वक्त वो इंडस्ट्री में बिलकुल नौसिखिया थीं. उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा ही था और उस वक्त तक ‘देवदास’ से श्रेया का गाना रिलीज नहीं हुआ था. फराह खान ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री के सभी लोगों ने उन्हें नौसिखिया श्रेया पर भरोसा जताने से मना किया था.

श्रेया घोषाल का गाना सुपरहिट था

लोगों का कहना था कि फराह को बिना अनुभव की गायिका पर अपनी पहली फिल्म के लिए भरोसा नहीं करना चाहिए. लेकिन डायरेक्टर और अनु मलिक को श्रेया घोषाल पर पूरा भरोसा था और इस भरोसे के तहत उन्होंने सिंगर को चांस दिया. डायरेक्टर ने बताया कि अनु मलिक ने उस गाने को कंपोज किया था और उन दोनों को श्रेया पर पूरा भरोसा था और हुआ भी कुछ वैसा ही. जैसे ही ये गाना रिलीज हुआ इसने घूम मचा दी.

फराह खान की फिल्म ‘मैं हूं ना’ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इस फिल्म में सुष्मिता सेन और शाहरुख खान की केमिस्ट्री ने पर्दे पर तहलका मचा दिया था. ये फिल्म फराह के लिए बेहद खास थीं क्योंकि इससे डायरेक्टर ने नई शुरुआत की थी.



Source link