‘वन नाइट स्टैंड’ के लिए किसे चुनेंगी सुनीता आहूजा? गोविंदा नहीं तुरंत लिया इस सुपरस्टार का नाम

‘वन नाइट स्टैंड’ के लिए किसे चुनेंगी सुनीता आहूजा? गोविंदा नहीं तुरंत लिया इस सुपरस्टार का नाम


Last Updated:

Sunita Ahuja on One Night Stand: सुनीता आहूजा एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं. इस बार वजह है एक ऐसा सवाल, जिसका जवाब उन्होंने बिना किसी संकोच के दिया. बातचीत के दौरान जब उनके सामने बॉलीवुड के तीन हैंडसम एक्टर्स के नाम रखे गए और ‘वन नाइट स्टैंड’ को लेकर चुनाव करने को कहा गया, तो सुनीता ने पलभर भी नहीं सोचा. उन्होंने तुरंत एक नाम लिया, जिसके बाद उनका जवाब सुर्खियों में है.

नई दिल्ली. सुनीता आहूजा इन दिनों अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं. गोविंदा के साथ उनके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं, जो जगजाहिर हो चुका है. हाल ही में सुनीता एक बार फिर सुर्खियों में हैं. एक इंटरव्यू में उनसे ‘वन नाइट स्टैंड’ को लेकर एक सवाल पूछा गया. इस सवाल का जवाब देने में शायद कई लोग झिझकें लेकिन उन्होंने बिना वक्त गंवाए तुरंत जवाब देकर लोगों को हैरान कर दिया. सोशल मीडिया पर अब ये चर्चा का विषय बन गया है.

हाल ही में वह ‘वाय नॉट विद एमएनएल’ के सीजन 3 में पहुंचीं. जहां एक रैपिड-फायर सेगमेंट में जब उनसे एक मजेदार सवाल पूछा गया. तो उनके जवाब ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. फोटो साभार-@officialsunitaahuja/Instagram

इंटरव्यू के दौरान सुनीता से पूछा गया कि अगर उन्हें शाहरुख खान, शाहिद कपूर और हर्षवर्धन राणे में से किसी एक को हाइपोथेटिकल ‘वन-नाइट स्टैंड’ के लिए चुनना हो, तो वह किसे चुनेंगी. बिना किसी झिझक के उन्होंने तुरंत किंग खान का नाम लिया. शाहरुख के प्रति अपनी पुरानी दीवानगी को जाहिर करते हुए सुनीता ने कहा, ‘आप कुछ भी पूछिए, मेरी फर्स्ट प्रायोरिटी हमेशा शाहरुख खान ही रहेंगे.’ फोटो साभार-@officialsunitaahuja/Instagram

Add News18 as
Preferred Source on Google

शाहरुख खान के लिए उनका ये प्यार नया नहीं है. इससे पहले ‘इन्स्टेंट बॉलीवुड’ को दिए एक इंटरव्यू में भी सुनीता ने प्यार और शादी के रिश्तों पर खुलकर बात की थी. उन्होंने कहा था कि किसी भी रिश्ते की नींव ‘विश्वास, प्यार और बच्चे’ होते हैं. फोटो साभार-@officialsunitaahuja/Instagram

इसी दौरान उन्होंने पसेसिवनेस को प्यार का बेहद जरूरी हिस्सा बताते हुए शाहरुख खान की 1993 की चर्चित फिल्म ‘डर’ का जिक्र किया था. सुनीता ने कहा था, ‘मुझे वैसा प्यार पसंद है… जैसा शाहरुख खान ने ‘डर’ फिल्म में किया था ‘प्यार में वो पागलपन’. मैं अपने पति और बच्चों को लेकर बहुत पसेसिव हूं, उन्हें किसी के साथ शेयर नहीं कर सकती. अगर रिश्ते में थोड़ी पसेसिवनेस न हो, तो फिर वो प्यार नहीं, सिर्फ एक समझौता बनकर रह जाता है. फोटो साभार-@officialsunitaahuja/Instagram

सुनीता आहूजा ने यह भी बताया है कि शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग को करियर बनाने के बजाय परिवार को प्राथमिकता क्यों दी. उन्होंने कहा कि उनकी मां चाहती थीं कि वह एक अच्छी गृहिणी बनें. उनकी मां खुद भी परिवार को प्राथमिकता देती थीं और चाहती थीं कि सुनीता शादी करें, बच्चे हों और परिवार संभालें. फोटो साभार-@officialsunitaahuja/Instagram

सुनीता के मुताबिक, उनकी मां ने उनसे सवाल किया था कि एक्ट्रेस बनने से आखिर उन्हें क्या हासिल होगा. सुनीता ने मां की बात मानी और फिल्मों में करियर बनाने के बजाय शादीशुदा जिंदगी और बच्चों की परवरिश पर ध्यान दिया. उन्होंने बताया था कि शादी को अब 38 साल हो चुके हैं. यानी जिस फैसले ने उनके करियर की दिशा बदली, वही फैसला उनकी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा भी बन गया. फोटो साभार-@officialsunitaahuja/Instagram

लंबे समय तक सुनीता आहूजा की पहचान गोविंदा की पत्नी के तौर पर रही. लेकिन पिछले कुछ समय में उन्होंने मनोरंजन की दुनिया में अपनी अलग मौजूदगी दर्ज कराई है. उनकी टीवी और रियलिटी एंटरटेनमेंट में उनकी मौजूदगी बढ़ी है. ‘लाफ्टर शेफ़्स’ और दूसरे टेलीविजन प्रोजेक्ट्स के बाद वह ‘लॉकअप 2’ में भी नजर आईं थीं.फोटो साभार-@officialsunitaahuja/Instagram

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link