Last Updated:
UP Aaj Ka Mausam : उत्तर प्रदेश में भले ही बारिश-आंधी का अलर्ट नहीं है, लेकिन प्रदूषण को लेकर सावधान होने की जरूरत है. लगातार शहरों की हवा जहरीली होती जा रही है.
यूपी की हवा जहरीली (फोटो साभार- रॉयटर्स )
लखनऊ : अगर आप यूपी के किसी भी जिले में रहते हैं तो सर्द हवाओं का अहसास होगा. हालांकि, ठंड जितनी पड़नी चाहिए उतनी नहीं पड़ रही. सुबह शाम ही सर्दी का अहसास हो रहा है. दिन में धूप या स्मॉग का पहरा रहता है. प्रदूषण बढ़ता जा रहा है और दिवाली के बाद हालात और बिगड़ सकते हैं. अगर मौसम विभाग की बात करें तो फिलहाल आज के लिए कोई खास अलर्ट जारी नहीं किया है. मौसम साफ रहने का अनुमान है.
उत्तर प्रदेश में 7 नवंबर को भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने कोई विशेष चेतावनी नहीं दी है. पश्चिमी और मध्य भारत की तरह राज्य में भी फिलहाल किसी बड़े मौसमी बदलाव का संकेत नहीं है. राज्य के किसी हिस्से के लिए इस दिन गरज-चमक, आंधी या तेज हवाओं का विशेष अलर्ट भी जारी नहीं किया गया है. नवंबर की शुरुआत के साथ प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है, जबकि दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहेगा. वैसे अगर बारिश हुई तो तापमान में गिरावट आ सकती है.
इधर हवा जहरीली होती जा रही है. शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 1000 के पार जा रहा है. ये आंकड़ें हवा की क्वालिटी चेक करने वाली निजी वेबसाइट्स से पता चलते हैं. जबकि, सरकारी आंकड़े 500 के आसपास हैं. ऐसा तब है, जब दिवाली के पटाखे अभी जले भी नहीं हैं. गाजियाबाद समेत एनसीआर के कई शहरों में दिवाली से पहले प्रदूषण बढ़ने लगा है. गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर और दिल्ली की हवा रेड जोन में पहुंच गई है. यूपी के अमरोहा जिले में गजरौला की हवा आज देश में सबसे अधिक जहरीली हुई है.
यूपी के 5 शहरों का AQI 300 के पार रेड जोन में दर्ज किया गया. गाजियाबाद के इंदिरापुरम और लोनी में AQI रेड जोन में है. प्रदूषण को देखते हुए पूरे एनसीआर में ग्रेप-2 लागू कर दिया गया है. गाजियाबाद का एक्यूआई अभी रेड जोन में नहीं है, लेकिन लोनी, संजयनगर, इंदिरापुरम में एक्यूआई 300 से अधिक पहुंच गया है. वहीं, ग्रेटर नोएडा में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नजर रखने के लिए दो नए एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन शुरू कर दिए गए हैं. इसके साथ ही अब ग्रेटर नोएडा में कुल छह स्टेशनों से वायु गुणवत्ता की मॉनिटरिंग होगी. इससे अलग-अलग इलाकों की हवा का सटीक डेटा मिल सकेगा और प्रदूषण के हॉटस्पॉट की पहचान आसान होगी.