मीनाक्षी शेषाद्रि ने तमिल गाना किया रीक्रिएट, सजधज कर किया खूबसूरत डांस


Last Updated:

मीनाक्षी शेषाद्रि ने तमिल गाने पर खूबसूरत डांस किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर डांस का खूबसूरत वीडियो पोस्ट किया है. वे पारंपरिक ड्रेस में मनमोहक डांस कर रही हैं, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है. उन्होंने डांस के जरिये तमिल भाषा के प्रति अपना प्यार-सम्मान जताया.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

मीनाक्षी शेषाद्रि ने तमिल गाना किया रीक्रिएट, सजधज कर किया खूबसूरत डांसZoom

मीनाक्षी अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने डांस वीडियो पोस्ट करती हैं. (फोटो साभार: Instagam@iammeenakshiseshadri)

नई दिल्ली: दिग्गज एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि एक बार फिर अपने डांस को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने अपनी कला के जरिए अपनी पारिवारिक जड़ों और मातृभाषा तमिल के प्रति प्यार जाहिर किया है. त्योहारों के मौसम में एक्ट्रेस ने तमिल भाषा को समर्पित एक खास डांस रील बनाई है. गुलाबी साड़ी में अपने शानदार डांस मूव्स और खूबसूरत एक्सप्रेशंस से उन्होंने इस वीडियो में चार चांद लगा दिए हैं.

मीनाक्षी ने बताया कि तमिल उनके परिवार की मातृभाषा है, इसलिए उन्हें लगा कि त्योहारों के इस मौसम में डांस के जरिये अपनी भाषा के प्रति सम्मान जताना अच्छा रहेगा. उन्होंने इस डांस रील को बनाने के अनुभव को भी शानदार बताया. एक्ट्रेस ने कहा, ‘तमिल मेरे परिवार की मातृभाषा है. इसलिए मुझे लगा कि त्योहारों के इस मौसम में तमिल को समर्पित एक डांस रील बनाना सही रहेगा. इस गर्मी में सैन जोस में इस रोमांटिक और खूबसूरत डांस रील को बनाना मेरे लिए शानदार अनुभव रहा.’

गर्मियों में की थी डांस रील की शूटिंग
मीनाक्षी ने इस डांस रील की शूटिंग गर्मियों में कैलिफोर्निया के सैन जोस में की थी. वीडियो में वह गुलाबी साड़ी पहने नजर आ रही हैं. इसके साथ उन्होंने गोल्ड नेकपीस, मैचिंग ईयररिंग्स और चूड़ियां पहनी हैं. बालों में लगे गजरे ने उनके लुक को और खूबसूरत बना दिया है. डांस के दौरान उनके शानदार मूव्स और चेहरे के भावों ने परफॉर्मेंस को खास बना दिया.

View this post on Instagram





Source link