Hanuman Ansh OTT Release: 453 करोड़ कमाने के बाद OTT पर धमाका करने आ रही ‘हनुमान अंश’, जानें कब-कहां देख पाएंगे नीम करौली बाबा की बायोपिक?

Hanuman Ansh OTT Release: 453 करोड़ कमाने के बाद OTT पर धमाका करने आ रही ‘हनुमान अंश’, जानें कब-कहां देख पाएंगे नीम करौली बाबा की बायोपिक?


Last Updated:

Hanuman Ansh OTT Release: किसी फिल्म को बॉक्स-ऑफिस पर हिट होने के लिए हमेशा बड़े बजट की जरूरत नहीं होती. ‘हनुमान अंश’ इसकी बेहतरीन मिसाल है. 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने दुनिया भर में 450 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. आइए, आपको बताते हैं कि इसे आप कब और कहां देख पाएंगे?

ख़बरें फटाफट

Zoom

‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को रिलीज हुई थी. (फाइस फोटो)

नई दिल्ली: 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘हनुमान अंश’ को दर्शकों से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला. हिंदी वर्जन से लगभग 336.83 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जबकि तेलुगु वर्जन ने करीब 5.91 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म ने विदेशों में भी अच्छा परफॉर्म किया और लगभग 48.70 करोड़ रुपये की कमाई की. इस तरह, इसकी कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 453.67 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. फिल्म का यह कलेक्शन किसी चमत्कार से कम नहीं है, क्योंकि शुरुआती कुछ हफ्तों में इसका कलेक्शन बहुत खराब था. अब फिल्म ओटीटी पर रिलीज को तैयार है.

शोभिनव सत्या के अभिनय से सजी फिल्म 2026 की सबसे बड़ी सरप्राइज फिल्मों में से एक रही. अब, सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद फिल्म अपनी डिजिटल रिलीज के लिए तैयार है. ‘हनुमान अंश’ 27 नवंबर 2026 से सोनीलिव पर देखी जा सकेगी. जिन लोगों ने इसे सिनेमाघरों में नहीं देखा, वे अब घर बैठे इसे ऑनलाइन देख सकेंगे. फिल्म में मशहूर आध्यात्मिक गुरु नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित है.

नीम करौली बाबा के जीवन को बयां करती है ‘हनुमान अंश’
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ लक्ष्मी नारायण शर्मा नाम के एक युवक की कहानी है, जिसका जीवन एक निजी त्रासदी के बाद पूरी तरह बदल जाता है. 20वीं सदी की शुरुआत पर आधारित फिल्म लक्ष्मी नारायण शर्मा के उस सफर को दिखाती है, जिसमें वह जीवन के सवालों की तलाश में धीरे-धीरे आध्यात्मिकता की ओर बढ़ता है. वह अपनी सांसारिक जिंदगी को पीछे छोड़ते हुए भक्ति और आत्म-खोज में शांति पाता है. उसके अनुभव उसे भगवान हनुमान के और करीब ले आते हैं. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे लक्ष्मी नारायण शर्मा आगे चलकर नीम करौली बाबा बनते हैं, जो भारत के बड़े आध्यात्मिक शख्सियतों में से एक हैं. यह फिल्म आस्था, करुणा, त्याग और बदले में कुछ भी उम्मीद किए बिना दूसरों की मदद करने के लिए प्रेरित करती है.



Source link