Last Updated:
Ghajipur News: दीवाली में रंगोली बनाना अब काफी सस्ता होगा. गाजीपुर की छात्राओं ने सस्ते दर पर रंगोली बनाने का काम की है. उनके इस प्रयास की काफी प्रशंसा भी हो रही है. छात्राओं के मुताबिक 50 से 100 रुपये में रंगोली तैयार की जा सकती है. उनका कहना है कि इस पहल का उद्देश्य केमिकल आधारित रंगों के विकल्पों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है.
गाजीपुर: दिवाली में घर के आंगन और दरवाजे पर रंगोली बनाने की परंपरा है. इसके लिए लोग बाजार से तरह-तरह के रंग खरीदते हैं, लेकिन गाजीपुर के पीजी कॉलेज की होम साइंस की छात्राओं ने रंगोली बनाने का एक अलग और किफायती तरीका निकाली है. छात्राओं ने घर में इस्तेमाल होने वाले ग्रोसरी के सामान और प्राकृतिक चीजों से आकर्षक रंगोली तैयार की. खास बात यह रही कि इन रंगोलियों को बनाने में करीब 50 से 100 रुपये तक का खर्च आया.
छात्राओं ने किसी रंगोली में आटा, मैदा और सूजी का इस्तेमाल किया तो किसी ने चूने से सफेद रंगोली तैयार की. वहीं, कुछ छात्राओं ने गेंदे के ताजे फूलों और बालू का इस्तेमाल कर आकर्षक डिजाइन बनाए. इशिका का कहना है कि रंगोली बनाने के लिए हर बार बाजार से केमिकल आधारित रंग खरीदना जरूरी नहीं है. घर में उपलब्ध सामान से भी सुंदर और कम खर्च वाली रंगोली बनाई जा सकती है.
एक घंटे में तैयार हो सकती है रंगोली
वही खुशी ने बताया कि रंगोली बनाने के लिए 1 किलो चूने की जरूरत होती है और लगभग 1 घंटे में तैयार हो जाता है. उनके अनुसार, आटा, मैदा और सूजी से रंगोली बनाने के लिए पहले डिजाइन की आउटलाइन तैयार की जा सकती है. इसके बाद चम्मच और छलनी की मदद से बारीकियों को भरा जा सकता है. रंगोली में दीपक या अन्य आकृति बनानी है तो चम्मच से उसकी शेप को बेहतर बनाया जा सकता है. वहीं, चाक से पहले हल्की आउटलाइन बनाने पर डिजाइन को सही आकार देना आसान होता है. छात्राओं के मुताबिक, अभ्यास और डिजाइन के आकार के अनुसार करीब एक घंटे में रंगोली तैयार की जा सकती है.
चूने और फूलों से भी बनाएं रंगोली
छात्राओं ने चूने का इस्तेमाल कर सफेद रंगोली बनाई. उनका कहना है कि चूने से बनी रंगोली के इस्तेमाल से घर के आसपास कीड़े-मकौड़ों को दूर रखने में मदद मिल सकती है. हालांकि, चूने का इस्तेमाल करते समय उसे बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखना चाहिए और त्वचा या आंखों के संपर्क से बचाना चाहिए. छात्रा सामिया परवीन ने गेंदे के ताजे फूलों से रंगोली तैयार की. उन्होंने बताया कि करीब आधा से एक किलो गेंदे के फूल से औसत आकार की रंगोली बनाई जा सकती है. इसे दिवाली के दिन भी लगभग आधे घंटे में तैयार किया जा सकता है.
सफेद बालू से बनाई रंगोली
अनु ने सफेद बालू से रंगोली बनाई और बताया कि बालू को अलग-अलग रंगों के साथ मिलाकर भी डिजाइन तैयार किए जा सकते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि हम आधा किलो अगर फूल ले ले तो हम आराम से तैयार कर सकते हैं. छात्रा नाज इरबाल ने दो-तीन दिन से इसकी तैयारी कर रही थीं. उनका उद्देश्य केमिकल रहित रंगोली बनाने के तरीके को बढ़ावा देना था. छात्राओं का कहना है कि वे पांच-छह वर्षों से रंगोली बना रही हैं. इस बार भी समूह में मिलकर अलग-अलग घरेलू और प्राकृतिक चीजों से रंगोली तैयार की गई.