दिवाली पर तिजोरी में जरूर रखें ये 5 चीजें, सालभर बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा! उज्जैन के पंडित से जानें उपाय

दिवाली पर तिजोरी में जरूर रखें ये 5 चीजें, सालभर बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा! उज्जैन के पंडित से जानें उपाय


होमताजा खबरधर्म

दिवाली पर तिजोरी में जरूर रखें ये 5 चीजें, सालभर बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Last Updated:

Diwali 2026: दिवाली का पर्व मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने और सुख-समृद्धि पाने का विशेष अवसर माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन तिजोरी में कुछ खास चीजें रखने से धन वृद्धि और आर्थिक खुशहाली के योग बनते हैं.

हिंदू धर्म में दीपावली का पर्व सुख, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है. हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर मनाए जाने वाले इस त्योहार को लेकर घरों में कई दिन पहले से तैयारियां शुरू हो जाती हैं. लोग अपने घरों को सजाते हैं और मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए विशेष पूजा-अर्चना करते हैं.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली के दिन कुछ खास उपाय करने से घर में सुख-समृद्धि और धन का आगमन होता है. खासतौर पर तिजोरी से जुड़े कुछ उपाय बेहद शुभ माने गए हैं. मान्यता है कि इन उपायों को करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. आइए उज्जैन के पंडित आनंद भारद्वाज से जानते हैं कि दिवाली पर तिजोरी में कौन सी 5 चीजें रखनी चाहिए.

कब मनाई जाएगी दिवाली?
कार्तिक अमावस्या तिथि 8 नवंबर को सुबह 11 बजकर 27 मिनट से लेकर 9 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहने वाली है. ऐसे में दिवाली का त्योहार 8 नवंबर दिन रविवार को मनाया जाएगा. लक्ष्मी पूजन की बात करें तो शाम 5:54 बजे से लेकर रात 7:50 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहने वाला है.

जरूर करें ये 5 उपाय…
– पीली कौड़ी को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. अगर आप दीपावली के दिन पीली कौड़ी को माता लक्ष्मी के समक्ष चढ़ाएं और पूजा समाप्ति के बाद लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख लें तो साल भर तिजोरी खाली नहीं रहेगी.

– दीपावली के दिन माता लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर और भगवान गणेश की पूजा आराधना करने के बाद चांदी के सिक्के तिजोरी में रखें. इससे आर्थिक लाभ होता है.

– दीपावली के शुभ अवसर पर पीपल के पत्ते पर ॐ लिखकर उसे अपनी तिजोरी में रखना बेहद शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है.

– दिवाली के शुभ अवसर पर तिजोरी में नोटों की गड्डी रखना बेहद मंगलकारी माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इससे घर में बरकत आती है और आर्थिक परेशानियां कम होती हैं.

– दिवाली के शुभ अवसर पर लाल कपड़े में एक सिक्का, सुपारी और गुलाब की पंखुड़ियां रखें. इसे माता लक्ष्मी के चरणों में अर्पित कर विधि-विधान से पूजा करें. इसके बाद पोटली तिजोरी में रख दें. मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.



Source link