BPSC Result 2026: SDM-DSP बनने के लिए होगी कड़ी टक्कर, एक सीट पर कितने दावेदार?


Last Updated:

BPSC 71st Mains Result 2026: बिहार में एसडीएम, डीएसपी और दूसरे प्रशासनिक पदों पर सरकारी नौकरी पाने की दौड़ अब और दिलचस्प हो गई है. बीपीएससी 71वीं मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद 3,392 उम्मीदवार चयन के अगले चरण में पहुंच गए हैं. इनके सामने कुल 1,298 पदों पर जगह बनाने की चुनौती होगी. इस तरह हर एक पद के लिए औसतन करीब 2.61 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है. अब उम्मीदवारों की नजर इंटरव्यू और फाइनल मेरिट लिस्ट पर रहेगी, जिसके आधार पर तय होगा कि किसे एसडीएम, डीएसपी या दूसरी सेवाओं में जगह मिलती है.

Top Deals Inside

BPSC Result: SDM-DSP बनने के लिए होगी कड़ी टक्कर, एक सीट पर कितने दावेदार?Zoom

BPSC exam, BPSC 71st Mains Result 2026: बीपीएससी 71वीं मेंस का रिजल्ट जारी.

BPSC 71st Mains Result 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. इस परीक्षा में कुल 3,392 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है. अब इन उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी इंटरव्यू में शामिल होने का मौका मिलेगा. इस भर्ती के जरिए कुल 1,298 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं. ऐसे में सफल उम्मीदवारों के सामने अब असली चुनौती अंतिम मेरिट लिस्ट में जगह बनाने की होगी.अगर पदों और मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की संख्या का हिसाब लगाएं तो 1,298 पदों के लिए 3,392 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा यानी औसतन एक पद पर करीब 2.61 उम्मीदवार दावेदार हैं. आसान शब्दों में कहें तो हर 100 पदों के लिए लगभग 261 उम्मीदवार अंतिम चयन की दौड़ में होंगे हालांकि यह औसत गणना है. अलग-अलग सेवाओं और पदों के लिए यह संख्‍या अलग अलग हो सकती है.

SDM-DSP से लेकर BDO और CO तक के पदों पर होगी नियुक्ति



Source link