अफ्रीका में इबोला के नए वैर‍िएंट का आतंक, WHO ने दी वैक्‍सीन ट्रायल की मंजूरी, भारत के ल‍िए चिंता की क‍ितनी बात?

अफ्रीका में इबोला के नए वैर‍िएंट का आतंक, WHO ने दी वैक्‍सीन ट्रायल की मंजूरी, भारत के ल‍िए चिंता की क‍ितनी बात?


इस साल अफ्रीका में इबोला बीमारी का प्रकोप शुरू हुआ और धीरे-धीरे ये कई देशों में फैलने लगा है. बुंडीबुग्यो वायरस की वजह से इबोला बीमारी का प्रकोप मई 2026 से डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो (DRC) में जारी है. अक्टूबर 2026 में केन्या और नाइजीरिया में भी मामले सामने आए थे और युगांडा में भी मामले सामने आए हैं. विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संघटन यानी WHO ने इसे इसकी सीरियसनेस को देखते हुए इबोला के दो नए वैक्सीन कैंडिडेट्स के क्लीनिकल ट्रायल को मंजूरी दी है. मौजूदा इबोला आउटब्रेक ऐसे वायरस स्ट्रेन के कारण फैल रहा है, जिसके लिए अब तक कोई वैक्सीन मंजूर नहीं हुई है. यही वजह है कि इन दो वैक्‍सीन्‍स से काफी उम्‍मीद लगाई जा रही है.

नए वैरिएंट की वजह ये मीच तबाही
अफ्रीका के कई देशों में स्वास्थ्यकर्मी इस बीमारी के प्रकोप से जूझ रहे हैं. इस आउटब्रेक में अब तक 5,300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. मौजूदा प्रकोप बुंडिबुग्यो वायरस (Bundibugyo virus) के कारण फैल रहा है. यह इबोला का एक रेयर वैरिएंट है, जिसके खिलाफ अब तक कोई वैक्सीन मंजूर नहीं की गई है. WHO के प्रमुख टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने बुधवार को जिनेवा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘आज WHO के विशेषज्ञ समूह दो वैक्सीन कैंडिडेट्स को ट्रायल में शामिल करने की सिफारिश कर रहे हैं. इन दोनों वैक्सीन को खास तौर पर बुंडिबुग्यो वायरस के लिए विकसित किया गया है.’

क्‍या है इबोला और क्‍यों इतना खतरनाक?
इबोला एक बेहद संक्रामक, गंभीर और अक्सर जानलेवा बीमारी है. यह संक्रमित व्यक्ति के शरीर के तरल पदार्थों, जैसे खून या उल्टी के सीधे संपर्क में आने से फैलती है. संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके शव के संपर्क में आने से भी इसका संक्रमण फैल सकता है. इबोला की पहचान होने के बाद से DR कांगो में यह 17वां आउटब्रेक है. यह बुंडिबुग्यो वायरस के कारण फैला है और देश के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा और सबसे जानलेवा इबोला प्रकोप बन गया है.

अफ्रीकी देशों में इबोला का आउटब्रेंक. (फोटो साभार – रॉयटर्स)
इबोला की पहचान होने के बाद से DR कांगो में यह 17वां आउटब्रेक है. (फोटो साभार – रॉयटर्स)

कहां बनेंगे इबोला के नए वैक्‍सीन?
ये दोनों वैक्सीन कैंडिडेट्स को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और मॉडर्ना (Moderna) विकसित कर रहे हैं. इस ट्रायल की अगुवाई डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) का नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर बायोमेडिकल रिसर्च करेगा. इसमें WHO समेत कई अंतरराष्ट्रीय साझेदार भी मदद करेंगे. इबोला जैसी बीमारी से लड़ाई में वैक्सीन बहुत प्रभावी हथियार हैं, लेकिन वे उन साबित हो चुके उपायों का विकल्प नहीं हैं, जो अभी लोगों की जान बचा सकते हैं.

भारत को इससे क‍ितना चिंता करने की जरूरत?
ये बात सही है कि भारत में अभी इसका ऐसा कोई गंभीर मामला सामने नहीं आया है, इसल‍िए फ‍िलहाल भले ही च‍िंता की बात न हो. पर भारत के लिए सबसे अहम सवाल यह है कि क्या अफ्रीका से आने वाले संक्रमित यात्रियों के जरिए यह वायरस यहां पहुंच सकता है? तो इसका जवाब हां है. इसकी आशंका को पूरी तरह खारिज नहीं किया जा सकता. दुनियाभर में इसके खतरे को देखते हुए WHO की ग्लोबल रिस्क असेसमेंट रिपोर्ट को देखना चाहिए. WHO ने 23 अक्टूबर 2026 की अपनी रिपोर्ट में कहा था-
– DR कांगो में संक्रमण का खतरा बहुत ज्यादा है.
– DR कांगो से सटे देशों में संक्रमण का खतरा ज्यादा है.
– बाकी अफ्रीकी देशों और दुनिया के दूसरे हिस्सों में संक्रमण का खतरा कम है.

यानी भारत जैसे देशों में फिलहाल बड़े पैमाने पर संक्रमण फैलने की आशंका कम आंकी गई है. साथ ही भारत सरकार इस खतरे को लेकर पहले ही सतर्कता बढ़ा चुकी है. 25 मई 2026 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इबोला से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की थी. भारत में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों और दूसरे प्रवेश केंद्रों पर यात्रियों की स्क्रीनिंग और निगरानी बढ़ाई गई है.

अच्‍छी बात ये है कि इबोला, कोरोना वायरस की तरह हवा में मौजूद छोटी बूंदों या एयरोसोल के जरिए सामान्य तौर पर नहीं फैलता. इसके संक्रमण के लिए संक्रमित व्यक्ति के खून, उल्टी, मल, अन्य शारीरिक तरल पदार्थों या दूषित वस्तुओं के सीधे संपर्क में आना जरूरी होता है.



Source link