Hair Care Tips: कम उम्र में सफेद होने लगे हैं बाल? घर पर बनाएं काले तिल और मेथी से खास हेयर ऑयल

Hair Care Tips: कम उम्र में सफेद होने लगे हैं बाल? घर पर बनाएं काले तिल और मेथी से खास हेयर ऑयल


Last Updated:

Hair Oil For Grey Hair: सफेद बालों को छिपाने के लिए डाई का सहारा लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अगर कम उम्र में ही आपके बाल एक-एक करके सफेद होने लगे हैं, तो घर पर मेथी और काले तिल से हेयर ऑयल बनाकर इसे यूज आपके लि बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है. यहां जानिए इस हेयर ऑयल को कैसे बनाया जाता है, और इससे क्या-क्या फायदे हो सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

आजकल कम उम्र में ही बाल सफेद होने की समस्या कई लोगों में देखने को मिल रही है. बालों का समय से पहले सफेद होने के कई कारण हो सकते है. इसमें जेनेटिक्स, पोषण की कमी, तनाव और कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं शामिल हैं. ऐसे में लोग सफेद बालों को छिपाने के लिए हेयर कलर और डाई का इस्तेमाल करने लगते हैं.

जबकि बालों और स्कैल्प को पोषण की जरूरत होती है. आयुर्वेद में बालों की देखभाल के लिए काले तिल, आंवला, मेथी और भृंगराज जैसी चीजों का इस्तेमाल लंबे समय से किया जाता रहा है. इन प्राकृतिक चीजों से आप घर पर एक खास हेयर ऑयल तैयार कर सकते हैं. ये तेल बालों और स्कैल्प को पोषण देने में मदद करते है. यहां जानिए तेल बनाने का तरीका.

सफेद बालों की के लिए घर पर बनाएं तेल

सामग्री
काले तिल – 3 छोटे चम्मच
मेथी दाना – 1 छोटा चम्मच
कलौंजी – 3 छोटे चम्मच
ताजी करी पत्तियां – 3 से 5
कोल्ड प्रेस्ड काले तिल का तेल – 200 मिली
आंवला पाउडर – 1 छोटा चम्मच
भृंगराज पाउडर – 1 छोटा चम्मच

विधि

  • सबसे पहले एक पैन में काले तिल, कलौंजी, मेथी दाना और करी पत्तियां डालें. इन्हें धीमी आंच पर हल्का भूनें. जब इनसे खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें. ध्यान रखें कि सामग्री जले नहीं.
  • भुनी हुई सामग्री को पूरी तरह ठंडा होने दें. इसके बाद मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें. इसे बहुत बारीक पीसने की जरूरत नहीं है.
  • अब एक साफ कांच के बर्तन में 200 मिलीलीटर काले तिल का तेल लें. इसमें एक-एक छोटा चम्मच आंवला और भृंगराज पाउडर मिलाएं.
  • अब इसमें भुने हुए बीजों और करी पत्तियों का दरदरा पाउडर डाल दें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं, ताकि जड़ी-बूटियों का मिश्रण तेल में घुल जाए.
  • बर्तन को ढककर 24 घंटे के लिए रख दें. इसके बाद तेल को साफ कपड़े या छन्नी की मदद से छान लें.
  • तैयार तेल को साफ और सूखी बोतल में भर लें. इसे नमी और सीधी धूप से दूर रखें.

बालों में कैसे लगाएं यह तेल?
इस तेल को बाल धोने से कुछ घंटे पहले या रात में सोने से पहले स्कैल्प पर लगाएं. उंगलियों की मदद से हल्के हाथों से मसाज करें. अगले दिन माइल्ड शैंपू से बाल धो लें. इसे हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल किया जा सकता है. ध्यान रखें पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. स्कैल्प पर खुजली, जलन या एलर्जी होने पर इसका इस्तेमाल बंद कर दें.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link