Dhanteras 2026 Gold Buying Tips: सोने-चांदी के सिक्के या गोल्ड ETF, धनतेरस पर कहां लगाएं पैसा? खरीदारी से पहले एक्सपर्ट की ये सलाह जरूर जानें

Dhanteras 2026 Gold Buying Tips: सोने-चांदी के सिक्के या गोल्ड ETF, धनतेरस पर कहां लगाएं पैसा? खरीदारी से पहले एक्सपर्ट की ये सलाह जरूर जानें


धनतेरस पर सोना और चांदी खरीदना शुभ माना जाता है. कोई इस दिन सोने का सिक्का खरीदता है, तो कोई चांदी के बर्तन या गहने. लेकिन अब निवेश के ऑप्शन पहले से ज्यादा बढ़ गए हैं. बाजार में फिजिकल सोने और चांदी के अलावा गोल्ड ETF जैसे ऑप्शन भी मौजूद हैं. वहीं, चांदी भी निवेशकों के बीच अपनी जगह बना रही है. ऐसे में सवाल है कि इस धनतेरस पर पैसा कहां लगाना बेहतर होगा?

इस साल धनतेरस से पहले सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. 6 नवंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों की कीमतें नीचे कारोबार कर रही थीं. बाजार में आई इस गिरावट को कुछ एक्सपर्ट खरीदारी के मौके के रूप में देख रहे हैं. हालांकि, सिर्फ कीमत कम होने से कोई निवेश अच्छा नहीं बन जाता. निवेश से पहले यह समझना जरूरी है कि आप त्योहार की परंपरा निभाने के लिए खरीदारी कर रहे हैं या लंबे समय के लिए पैसा लगाना चाहते हैं.

सोने-चांदी की गिरावट में खरीदारी का मौका?

धनतेरस से पहले सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट को लेकर मार्केट एक्सपर्ट Sachin Janardan Sarvade का कहा-‘धनतेरस के पावन अवसर पर सोने और चांदी की कीमतों में आज जो तकनीकी गिरावट (Dip) देखी गई है, वह निवेशकों के लिए एक शानदार ‘Buy on Dips’ (गिरावट पर खरीदारी) का मौका है. निवेश के लिए भौतिक सिक्के या ETF में से क्या चुनें, यह निवेशक के लक्ष्य पर निर्भर करता है. हमारे पारंपरिक खरीदार आज भी सोने या चांदी के सिक्कों को प्राथमिकता देते हैं क्योंकि इसके साथ शगुन, परंपरा और एक ठोस संपत्ति (Physical Asset) का भावनात्मक जुड़ाव होता है.

सोने के अलावा चांदी भी निवेश का विकल्प है.

दूसरी ओर, आज के स्मार्ट और नए जमाने के निवेशक गोल्ड ETF (Gold ETF) को ज्यादा पसंद कर रहे हैं. ईटीएफ में निवेश करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें शुद्धता की पूरी गारंटी होती है, मेकिंग चार्ज या लॉकर/सुरक्षा का कोई खर्च नहीं होता और इसे शेयर बाजार में कभी भी आसानी से खरीदा या बेचा जा सकता है.

चार्ट्स के अनुसार वर्तमान में सोना और चांदी दोनों ही अच्छे सपोर्ट लेवल पर कंसोलिडेट कर रहे हैं. इसलिए मेरी सलाह है कि अगर आप त्योहार के शगुन के लिए खरीदारी कर रहे हैं तो सिक्के खरीदें, लेकिन अगर आपका मुख्य उद्देश्य सुरक्षित निवेश और बेहतर रिटर्न पाना है, तो मौजूदा आकर्षक लेवल पर गोल्ड ETF एक बेहतरीन और आधुनिक विकल्प है.”

फिजिकल सोने के सिक्के खरीदने के क्या फायदे हैं?

अगर आप धनतेरस पर शगुन के तौर पर कुछ खरीदना चाहते हैं या परिवार की परंपरा निभाना चाहते हैं, तो सोने या चांदी के सिक्के अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं. फिजिकल सोने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह आपके पास एक वास्तविक संपत्ति के रूप में रहता है. इसे जरूरत पड़ने पर बेच भी सकते हैं.

हालांकि, सिक्के खरीदते समय उनकी प्योरिटी, हॉलमार्क और खरीदारी के बिल का ध्यान रखना चाहिए. इसके अलावा, सोने को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी भी आपकी होती है. गहनों की तुलना में सिक्कों पर मेकिंग चार्ज कम हो सकता है, लेकिन खरीदने से पहले अलग-अलग दुकानों की कीमतों की तुलना जरूर करें.

गोल्ड ETF क्यों बन रहा है निवेशकों की पसंद?

जो लोग सोने को गहने या सिक्के के रूप में रखने के बजाय निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए गोल्ड ETF एक ऑप्शन है. इसमें निवेश करने के लिए सोना घर पर रखने की जरूरत नहीं होती. निवेशक डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट के जरिए शेयर बाजार में गोल्ड ETF की यूनिट खरीद और बेच सकते हैं.

इसमें मेकिंग चार्ज और लॉकर में सोना रखने का खर्च नहीं होता. साथ ही, ETF में निवेश की रकम भी अपनी सुविधा के अनुसार तय की जा सकती है. जिन लोगों के पास डीमैट अकाउंट नहीं है, वे गोल्ड म्यूचुअल फंड के जरिए भी निवेश कर सकते हैं. इनमें SIP की सुविधा मिलती है.

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर 2026 में भारतीय गोल्ड ETF में करीब 4,450 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया. यह सात महीने का सबसे हाई लेवल था. इससे पता चलता है कि निवेशकों के बीच गोल्ड ETF की लोकप्रियता बढ़ रही है.

चांदी और सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का ऑप्शन

सोने के अलावा चांदी भी निवेश का ऑप्शन है. इसकी कीमत सोने के मुकाबले कम होने के कारण छोटे निवेशक भी इसमें पैसा लगा सकते हैं. हालांकि, चांदी की कीमतों में भी तेज उतार-चढ़ाव हो सकता है. इसलिए इसमें निवेश करते समय रिस्क को समझना जरूरी है.

वहीं, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) पहले सोने में निवेश का एक फेमस इवेस्टमेंट ऑप्शन था, लेकिन फिलहाल सरकार की ओर से नई सीरीज जारी नहीं की जा रही है. ऐसे में निवेशकों को दूसरे ऑप्शन पर विचार करना पड़ रहा है.



Source link