Delhi air pollution: नवंबर की बारिश दिल्ली को प्रदूषण से राहत देगी या बढ़ाएगी और मुसीबत? दिल्ली की हवा के मिजाज पूरा साइंस

Delhi air pollution: नवंबर की बारिश दिल्ली को प्रदूषण से राहत देगी या बढ़ाएगी और मुसीबत? दिल्ली की हवा के मिजाज पूरा साइंस


Last Updated:

बारिश को प्रदूषण का दुश्मन माना जाता है, क्योंकि यह हवा में मौजूद धूल और प्रदूषण के कणों को नीचे गिराकर हवा साफ करती है. लेकिन सर्दियों में यही बारिश आगे चलकर स्मॉग का खतरा भी बढ़ा सकती है. आखिर बारिश, नमी, ठंड और पश्चिमी विक्षोभ का दिल्ली की जहरीली हवा से क्या कनेक्शन है? समझिए पूरा साइंस.

Zoom

5 नवंबर को दिल्ली का 24 घंटे का औसत AQI 369 था. (फोटो साभार- रॉयटर्स )

प्रदूषण हर साल सर्द‍ियों के मौसम में द‍िल्‍ली का गला घोंटता है और हर साल द‍िल्‍लीवाले इससे न‍िजात पाने की उम्‍मीद लगाते हैं. इस दौरान होने वाली बार‍िश भले ही हवा को कुछ हद तक साफ कर देती हैं, लेकिन मौसम का यही बदलाव स्‍मॉग के खतरे के रूप में आगे नजर आता है. 5 नवंबर को दिल्ली का 24 घंटे का औसत AQI 369 था. 59 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 22 पर रात तक AQI गंभीर श्रेणी में पहुंच गया था. 6 से 8 नवंबर के बीच हवा की क्‍वाल‍िटी ‘सीरियस’ कैटेग‍िरी में पहुंचने का पूर्वानुमान है. अक्‍सर पॉल्‍यूशन के इस खेल में द‍िवाली के पटाखे आग में घी का काम करते हैं, पर अभी तो द‍िवाली आई भी नहीं है और हवा जहरीली हो चुकी है. वेस्‍टर्न डिस्‍टर्बेंस के चलते धीरे-धीरे पूरे उत्तर भारत का मौसम बदलने लगा है.

द‍िल्‍लीवाले उम्‍मीद लगा रहे हैं कि वेस्‍टर्न ड‍िस्‍टर्बेंस से होने वाली बार‍िश ही कुछ सुकून द‍िलाए. लेकिन लगता नहीं इस बार प्रदूषण से तुरंत कोई राहत म‍िलने वाली है. क्योंकि 8 नवंबर तक दिल्ली में अहम बारिश की संभावना नहीं है. पर सवाल ये है कि बादल, बारिश, ठंड और AQI ये सब म‍िलकर आखिर कैसे बदलता है दिल्ली की हवा का मिजाज? सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि जो बारिश पॉल्यूशन से कुछ राहत देगी वही बाद में स्‍मॉग का भी बड़ा कारण बनेगी. यानी बारिश के बाद दिल्ली की हवा और जहरीली हो सकती है. आइए समझते हैं मौसम के इस पूरे व‍िज्ञान को.

दिल्‍ली में प्रदूषण बेहद गंभीर स्थिति में पहुंच गया है. (PTI)

बारिश प्रदूषण को कैसे धोती है?
बारिश दो नेचुरल वैज्ञानिक प्रक्रियाओं से हवा में मौजूद प्रदूषण को साफ करती है, जिसे विज्ञान में ‘वेट डिपोजिशन’ (Wet Deposition) या प्राकृतिक स्कैवेंजिंग कहा जाता है. जब आसमान से बारिश की बूंदें नीचे गिरती हैं, तो वे अपने साथ हवा में तैर रहे हानिकारक कणों (PM10) और गैसों को समेटकर जमीन पर ले आती हैं. बारिश की बूंदें जब जमीन की तरफ आती हैं तो हवा में मौजूद धूल, मिट्टी, राख आर परागकण जैसे बड़े कण पानी से चिपक कर नीचे आ जाते हैं और हवा साफ हो जाती है. ये है वॉशआउट प्रोसेस. दूसरा है रेनआउट प्रक्रिया. हवा में तैर रहे छोटे-छोटे कण पानी की भाप के ल‍िए केंद्र का काम करते हैं और पानी की भाप इन कणों के चारों तरफ बंधकर बूंद बन जाते हैं. बारिश हवा को साफ करने का सबसे बेहतरीन प्राकृतिक तरीका है पर ये सबकुछ साफ नहीं करती. बेहद महीन कण जैसे PM2.5 बारिश से उतने अच्‍छे से साफ नहीं होते. बल्‍कि र्क बार हल्‍की बूंदाबांदी से या उमस के मौसम में PM2.5 का लेवल कम होने के बजाए बढ़ जाता है.

पश्चिमी विक्षोभ क्या है और दिल्ली के मौसम को कैसे बदलता है?
पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्‍टर्न ड‍िस्‍टर्बेंस उत्तर भारत के सर्दियों के मौसम का असली ड्राइवरहै. यह हिमालय में बारिश-बर्फ और मैदानों में ठंड, कोहरा और कभी-कभी हल्की बारिश लाता है. वेस्‍टर्न ड‍िस्‍टर्बेंस एक मौसमी स‍िस्‍टम है जो भूमध्य क्षेत्र, यूरोप और पश्चिम एशिया से उठकर पछुआ जेट धारा के साथ पूर्व की ओर चलता है. यह अफगानिस्तान-पाकिस्तान होते हुए उत्तर भारत खासकर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक पहुंचता है. यही स‍िस्‍टम सर्दियों में उत्तर भारत की ज्‍यादातर बारिश और पश्चिमी हिमालय की बर्फबारी लाता है. यही वो स‍िस्‍टम है जो भारत में सर्द‍ियां लाता है, हवा की दिशा बदलती है और बादल और कोहरा होने लगता है. पश्चिमी विक्षोभ में ठंडी और गर्म हवा के बीच तेज अंतर होता है. जब यह वायुमंडल में एक तरंग की तरह पूर्व की ओर बढ़ता है, तो नमी और ऊर्जा भी साथ लाता है. हिमालय से टकराने पर हवा ऊपर उठती है, जिससे बादल बनते हैं और बारिश या बर्फबारी होती है.



Source link