कम मेहनत में लाखों की कमाई, सिंघाड़े की खेती से मालामाल हुआ किसान

कम मेहनत में लाखों की कमाई, सिंघाड़े की खेती से मालामाल हुआ किसान


Last Updated:

Water chestnut: सिंघाड़े की खेती कम मेहनत और कम समय में ज्यादा मुनाफा देने वाली फसल है. बलिया के किसान सोनू सिंघाड़े की खेती से लाखों रुपए का मुनाफा कमा रहे हैं. वे ऑर्गेनिक और पारंपरिक तरीकों से बुवाई करते हैं, जिससे फसल अच्छी पैदावार देती है. कच्चे या पके सिंघाड़े की देशभर में अच्छी डिमांड है.

बलिया: सिंघाड़े की खेती एक मुनाफे वाली फसल है. इसे कम समय और कम मेहनत में तैयार किया जा सकता है. इस फसल से किसान तीन से चार महीने में लाखों का मुनाफा कमा सकते हैं. ऐसे ही एक क‍िसान है सोनू जो अपनी मेहनत से सिंघाड़े की खेती से खुश है. वह लगभग पांच साल से सिंघाड़े की खेती कर रहे हैं. अभी फल की तुड़ाई और धुलाई कर रहे हैं.

उनका कहना है क‍ि एक बीघा में प्रति दिन 10 क्विंटल सिंघाड़े का फल निकल जाता है और यह दस बीघा में सिंघाड़े की खेती किए हैं. यह बीस आदमी के साथ मिल करके मेहनत कर रहे हैं. इसकी खेती करने के लिए सबसे पहले इसके बीज को पानी में फेंक दिया जाता हैं. इसके बाद यह लत्ती जमता है, जिसको उखाड़ कर धान की खेती की तरह सीधे तालाब में डाला जाता हैं.

3 महीने में आने लगते है फल

उसके बाद आवश्यकतानुसार दवा डाला हैं. थोड़ा ध्यान देना पड़ता हैं. फिर 3 महीने के बाद ही फल आने लगता है. सिंघाड़े की खेती से सोनू बेहद संतुष्ट हैं. इसमें रोग और कीड़ा भी लग सकता है, जो पत्तियों को खराब करते है, जिस पर ध्यान रखना पड़ता है. मेहनत करने पर इस खेती में बहुत लाभ मिलता है. उन्होंने आगे कहा कि, अन्य जो भी किसान है, अगर चाहें तो सिंघाड़े की खेती कर सकते है. व्यापारी इसे ₹30, ₹40 या ₹50 तक में बेचते हैं. वहीं छठ पर्व के दौरान कम से कम 4 हजार रुपए क्विंटल तक बिक जाता है.

10 बीघे में सिंघड़े की खेती

उन्‍होंने बताया क‍ि करीब एक लाख रुपए का सिंघाड़ा छठ के सीजन में प्रत‍ि बीघा नि‍कलती है. उनका 10 बीघे में सिंघाड़े की खेती है. अक्टूबर और नवंबर में कच्चे सिंघाड़े 25-30 रुपए से लेकर 80 रुपए प्रति किलो तक बिकते हैं. यदि इसे पका कर बेचा जाए, तो 150-200 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक्री होती है. दिसंबर में सिंघाड़े की फसल समाप्त हो जाती है.



Source link