Kark Rashifal: नौकरी वालों की आज लग सकती है लॉटरी, सुकर्मा योग से कर्क राशि वालों का चमकेगा भाग्य, ज्योतिष से जानिए राशिफल

Kark Rashifal: नौकरी वालों की आज लग सकती है लॉटरी, सुकर्मा योग से कर्क राशि वालों का चमकेगा भाग्य, ज्योतिष से जानिए राशिफल


Last Updated:

Today Kark Rashifal: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में महत्वपूर्ण रह सकता है. आज आय के नए रास्ते तलाशने या पहले से चल रहे काम से लाभ मिलने की संभावना बन सकती है. वहीं नौकरीपेशा लोगों को अपने काम का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है.

नैनीताल: कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिनांक 23 सितंबर 2026, बुधवार का दिन कई मायनों में खास रहने वाला है. आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है और वामन द्वादशी का पर्व मनाया जाएगा. आज धनिष्ठा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा और इसी दिन से पंचक भी प्रारंभ हो रहे हैं. इसके साथ सुकर्मा योग और बव करण का प्रभाव बना रहेगा. चंद्रदेव आज मकर राशि में विराजमान रहेंगे. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इन ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से कर्क राशि के जातकों के लिए आर्थिक और कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में बदलाव के संकेत मिल सकते हैं.

उत्तराखंड के नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में महत्वपूर्ण रह सकता है. आज आय के नए रास्ते तलाशने या पहले से चल रहे काम से लाभ मिलने की संभावना बन सकती है. वहीं नौकरीपेशा लोगों को अपने काम का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है.

शुरू कार्य की शुरुआत करने से बचें
ज्योतिष ने बताया कि आज आपका मानदेय या आय में बढ़ोतरी को लेकर भी उम्मीद बन सकती है. हालांकि आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचना और जरूरी खर्चों की प्राथमिकता तय करना आपके लिए बेहतर रहेगा. आज दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक राहुकाल रहेगा, इस दौरान कोई भी शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा.

कर्क राशिफल; लव लाइफ कैसी रहेगी?
कर्क राशि के प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है. आज पार्टनर के साथ किसी पुराने मुद्दे को बातचीत के जरिए सुलझाने का मौका मिलेगा. अगर आप अपने मन की बात लंबे समय से अपने साथी से साझा करना चाहते हैं तो आज खुलकर बातचीत कर सकते हैं. वहीं विवाहित जातकों के बीच आपसी समझ बढ़ सकती है. अविवाहित लोगों की किसी खास व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है. हालांकि रिश्ते को लेकर कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें.

नौकरी और व्यवसाय में मिल सकता है लाभ
कर्क राशि के नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. आज आपकी मेहनत और काम करने के तरीके पर वरिष्ठ अधिकारियों की नजर पड़ सकती है. मानदेय बढ़ने या आय से जुड़ा कोई सकारात्मक बदलाव सामने आने की संभावना है. आज व्यवसाय करने वाले लोगों को नए ग्राहक या पुराने संपर्कों से लाभ मिल सकता है. आज किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले उससे जुड़े सभी पहलुओं की अच्छी तरह जांच करना जरूरी रहेगा.

कर्क राशिफल: छात्रों के लिए कैसा रहेगा दिन?
कर्क राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने वाला रहेगा. आज धनिष्ठा नक्षत्र और सुकर्मा योग के प्रभाव में विद्यार्थी अपने लक्ष्य को लेकर अधिक गंभीर हो सकते हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी रणनीति में निरंतरता बनाए रखने की जरूरत होगी. कठिन विषयों को समझने के लिए शिक्षकों या अनुभवी लोगों की मदद लेना लाभकारी हो सकता है. मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पढ़ाई के लिए समय निकालना बेहतर रहेगा.

महिलाओं के लिए आज का दिन
कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रह सकता है. आज घर और कार्यस्थल के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करनी होगी. आर्थिक मामलों में कोई सकारात्मक बदलाव मन को राहत दे सकता है. नौकरीपेशा महिलाओं को अपने काम में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आज परिवार में किसी सदस्य के साथ चल रही गलतफहमी बातचीत से दूर हो सकती है. अपनी सेहत और आराम के लिए भी समय निकालना जरूरी रहेगा.

कर्क राशिफल: दिशा शूल
आज कर्क राशि वालों का दिशा शूल उत्तर दिशा है. कर्क राशि के जातकों को आज उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना होगा.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा
उपाय: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि वालों को आज प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की पूजा आराधना करना और गणेश जी का षोडशोपचार पूजन करना शुभ रहेगा.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link