दलित के घर नितिन नवीन ने खाया दाल-चावल और आइसक्रीम, 2027 चुनाव से पहले जातीय समीकरण साधने में जुटी बीजेपी

दलित के घर नितिन नवीन ने खाया दाल-चावल और आइसक्रीम, 2027 चुनाव से पहले जातीय समीकरण साधने में जुटी बीजेपी


Last Updated:

UP Chunav 2027: यूपी के सहारनपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मंगलवार को पार्टी के दलित कार्यकर्ता अजब सिंह के घर पहुंचे. यहां उन्होंने उनके परिवार के साथ बैठकर खाना खाया. नबीन करीब 25 मिनट तक कार्यकर्ता के घर रहे. इसके बाद उन्होंने रविदास मंदिर में पूजा की. उनका यह दौरा यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हुआ है.

Zoom

नितीन नवीन की खाना खाते हुए तस्वीर…

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा संगठन स्तर पर तैयारियों में जुटी है. इसी सिलसिले में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मंगलवार को सहारनपुर पहुंचे. यहां उनका कार्यक्रम पार्टी की बैठकों के साथ स्थानीय कार्यकर्ताओं और समाज के बीच संपर्क पर भी रहा. नितिन नबीन सहारनपुर के ओजपुरा में भाजपा के दलित कार्यकर्ता और बूथ अध्यक्ष अजब सिंह के घर पहुंचे. उनके साथ यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद रहे.

दोनों नेताओं ने अजब सिंह और उनके परिवार के साथ बैठकर भोजन किया. रिपोर्ट के मुताबिक खाने में दाल, रोटी, पुलाव, आलू की सब्जी, रायता और आइसक्रीम शामिल थी.

नबीन के इस कार्यक्रम में सबसे खास बात यही रही कि उन्होंने पार्टी के एक जमीनी कार्यकर्ता के घर जाकर उसके परिवार के साथ खाना खाया. भाजपा की ओर से इसे कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़ने और सामाजिक संपर्क बढ़ाने के कार्यक्रम के तौर पर रखा गया था. भोजन के बाद नितिन नबीन रविदास मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की. पार्टी के कार्यक्रम में मंदिर जाना और दलित कार्यकर्ता के घर भोजन करना, दोनों को उनके सहारनपुर दौरे के सामाजिक संपर्क वाले हिस्से के तौर पर शामिल किया गया था.

2027 की तैयारी पर भी हुई बैठक
नितिन नबीन ने सहारनपुर में पार्टी के पुराने और मौजूदा नेताओं के साथ बैठकें भी कीं. इन बैठकों में पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री और पूर्व एमएलसी के साथ संगठन और आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर बातचीत हुई. इसके बाद पश्चिम क्षेत्र के पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों के साथ संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई.

भाजपा के लिए सहारनपुर में यह दौरा इसलिए भी अहम है क्योंकि यहां संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और स्थानीय नेताओं से सीधे फीडबैक लेने पर जोर दिया गया. नबीन ने बैठकों के जरिए पार्टी की जमीनी स्थिति की जानकारी ली और कार्यकर्ताओं से जुड़े मुद्दों पर भी बात की.



Source link