न खोया, न दूध और न ही ड्राई फ्रूट्स! किसान ने एलोवेरा-आंवले से बना दी बर्फी, दिवाली पर दिल्ली में मचा रही धूम

न खोया, न दूध और न ही ड्राई फ्रूट्स! किसान ने एलोवेरा-आंवले से बना दी बर्फी, दिवाली पर दिल्ली में मचा रही धूम


Last Updated:

Organic Sweets: दिल्ली एनसीआर के किसान पारस राणा ने एलोवेरा, आंवला, करौंदा और खजूर से अनोखी और सेहतमंद मिठाइयां तैयार की हैं. दिवाली गिफ्ट के लिए इस प्राकृतिक मिठाई बॉक्स की कीमत 500 रुपये है. यह मिठाई सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है. आइये जानते हैं इसके बारे में.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली: अभी तक आपने एलोवेरा को स्क्रीन चमकाने के लिए बहुत बार इस्तेमाल किया होगा. आंवले के अचार से लेकर इसका मुरब्बा खाया होगा. करौंदा का भी आपने अचार कई बार देखा भी होगा और खाया भी होगा, लेकिन क्या कभी इन तीनों की मिठाइयां खाई हैं. अगर नहीं तो आपको बता दें कि दिल्ली एनसीआर के मशहूर किसान पारस राणा ने एलोवेरा, आंवला और करौंदे की बर्फी और मिठाइयां बना दी है. इसके अलावा खजूर से भी उन्होंने मिठाई बनाई है.

बता दें कि एलोवेरा को फ्लेवर मिठाइयों में भी उन्होंने बनाया है. यह ऐसी मिठाइयों का अनोखा संगम है. जो पारंपरिक मिठाइयां आप खाते आए हैं. जैसे खोया और दूध की उनसे बहुत अलग है. एलोवेरा, करौंदा और खजूर के साथ ही आंवले की मिठाइयां स्वाद के साथ ही सेहत भी देती हैं. इस दिवाली पर लोगों को गिफ्ट में देने के लिए इस किसान ने इन अनोखी मिठाइयों का एक पूरा बॉक्स तैयार किया है.

इतनी है एक बॉक्स की कीमत

पारस राणा ने बताया कि वह मूल रूप से सोनीपत हरियाणा के किसान हैं. उनके फार्म का नाम पारस
राणा एग्रो प्राकृतिक फार्म है. वह कई सालों से अचार, शक्कर और इस तरह की मिठाइयां बना रहे हैं, जिसमें इस बार उन्होंने एक अनोखा मिठाइयों का बॉक्स बनाया है. इसमें वो मिठाइयां नहीं हैं, जो मार्केट में मिलती हैं. बल्कि इसमें देसी, ऑर्गेनिक और प्राकृतिक मिठाइयां है. इसमें खजूर की मिठाई है. इसके अलावा एलोवेरा की हरी और नारंगी बर्फी है और करौंदा है. इसके अलावा इसमें आंवले की बर्फी डाली गई है.

उन्होंने एलोवेरा से जैली बनाई है. जो जैली मिठाइयां मार्केट में मिलती हैं. वैसे ही उन्होंने एलोवेरा से जैली मिठाई बनाई है. जिनकी डिमांड पूरे दिल्ली एनसीआर में हैं. फिलहाल एक बॉक्स की कीमत 500 रुपए रखी है. क्योंकि यह बॉक्स भरपूर सेहत से भरा हुआ है और ऐसा मिठाई का बॉक्स पूरे देश में कहीं देखने के लिए नहीं मिलेगा. लोग ड्राई फ्रूट्स का बॉक्स तो आपको जरूर देंगे, लेकिन इस तरह की मिठाइयों का बॉक्स कहीं नहीं मिलेगा.

तोरई से बनाया है बॉडी वॉश

किसान पारस राणा ने बताया कि इन प्राकृतिक अनोखी मिठाइयों के अलावा उन्होंने ऑर्गेनिक गुड बनाया है. इसके अलावा तोरई से बॉडी वॉश भी बनाया है. उन्होंने बताया कि बॉडी वॉश मार्केट का प्लास्टिक का होता है, लेकिन उनका पूरी तरह से प्राकृतिक है. यह स्क्रीन की गंदगी को पूरी तरह से निकाल देगा. इसकी कीमत मात्र 60 रुपए है. इसे बॉडी वॉश स्क्रब भी कह सकते हैं. यह तोरई का बनाया हुआ है. जब खेतों में तोरई लगती है तो उसके बाद जो बच जाता है. उसी से उन्होंने बॉडी वॉश बनाया है.

इससे आप अपनी बॉडी को वॉश भी कर सकते हैं. उसके अलावा बर्तन भी धो सकते हैं. दोनों तरह से यह काम आएगा. इसके अलावा उन्होंने कई प्रकार के अचार बनाए हैं. शक्कर भी प्राकृतिक बनाया है, जिससे आपका शुगर का स्तर नहीं बढ़ेगा. उन्होंने बताया कि अगर कोई भी इस तरह की खरीदारी करना चाहता है तो वह उनके मोबाइल नंबर 9555672273 पर कॉल कर सकता है.



Source link