पठान के बाद अब ‘किंग’ पर विवाद, दीपिका की भगवा ड्रेस देख भड़के BJP MLA, शाहरुख खान को दी खुली चेतावनी


Last Updated:

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी एक बार फिर विवादों में घिर गई है. फिल्म ‘किंग’ के एक गाने में दीपिका के भगवा कपड़ों को लेकर बीजेपी विधायक रविंदर सिंह नेगी ने कड़ी नाराजगी जताई है. उन्होंने इसे सनातन धर्म के अपमान से जोड़ते हुए शाहरुख खान को खुली चेतावनी दी है. इतना ही नहीं रविंदर सिंह नेगी ने दीया मिर्जा के दिवाली वाले बयान का जिक्र करते हुए भी फिल्मी सितारों पर सवाल उठाए हैं.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

पठान के बाद अब 'किंग' पर विवाद, दीपिका की भगवा ड्रेस देख भड़के BJP MLAZoom

बीजेपी विधायक रविंदर नेगी का ‘किंग’ के गाने पर बयान वायरल हो रहा है.

नई दिल्ली. शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘किंग’ रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है. इस बार वजह फिल्म की कहानी या स्टारकास्ट नहीं, बल्कि एक गाने में दीपिका पादुकोण की ड्रेस है. फिल्म के गाने ‘तू मिल जाए’ में दीपिका भगवा रंग की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं. इस सीन को लेकर दिल्ली के पटपड़गंज से बीजेपी विधायक रविंदर सिंह नेगी भड़क गए हैं. उन्होंने शाहरुख खान पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘जिहादी’ तक कह दिया. इतना ही नहीं, विधायक ने चेतावनी दी है कि अगर गाने से यह सीन नहीं हटाया गया तो देशभर में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे.

दरअसल, शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के गाने ‘तू मिल जाए’ में दीपिका पादुकोण भगवा रंग की ड्रेस में दिखाई दे रही हैं. बीजेपी विधायक रविंदर सिंह नेगी को इस पर आपत्ति है. दैनिक समाचार से बातचीत के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब सनातन धर्म को बदनाम करने की एक साजिश है.

‘मैं शाहरुख खान को जिहादी बुलाऊंगा’

रविंदर सिंह नेगी ने कहा, ‘यह इनका स्वभाव है, क्योंकि यह शाहरुख खान की फिल्म है. शाहरुख खान और इस देश के ये सभी जिहादी देश से पैसा कमाते हैं और देश को बदनाम करते हैं. इन्हें भगवा रंग से परेशानी है और दीपिका पादुकोण तो सिर्फ एक मोहरा हैं. इनके पीछे ये जिहादी लोग हैं. मैं शाहरुख खान को जिहादी बुलाऊंगा.’ विधायक ने आगे कहा कि सनातन धर्म में जिस तरह के कपड़े पहनकर इस तरह डांस किया जा रहा है, वह ठीक नहीं है. उन्होंने दीपिका के कपड़ों को लेकर भी नाराजगी जाहिर की.

विधायक साहब में दी विरोध की चेतावनी

रविंदर सिंह नेगी ने शाहरुख खान को सीधे चेतावनी दी है. उनका कहना है कि अगर गाने से इस सीन को नहीं हटाया गया तो देशभर में विरोध किया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘हम शाहरुख खान को चेतावनी देते हैं कि अगर यह सीन नहीं बदला गया तो देशभर में प्रदर्शन होंगे. सनातन धर्म के खिलाफ कुछ भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.’



Source link